भारत कोकिंग कोल (बीसीसीएल) के शेयर 19 जनवरी को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगे। इस आईपीओ को निवेशकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था। यह 147 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था। 9 जनवरी को खुलने के कुछ ही मिनट्स के अंदर यह पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था। सवाल है कि इनवेस्टर्स को क्या इस स्टॉक में तुरंत मुनाफावसूली करनी चाहिए या शेयरों को होल्ड करना चाहिए?
39-52 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं शेयर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीसीसीएल के शेयरों की लिस्टिंग अच्छे प्रीमियम के साथ होने की उम्मीद है। इनवेस्टर्स कुछ प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। मेहता इक्विटीज में रिसर्च एनालिस्ट प्रशांत तापसे ने कहा, "यह शेयर 32-35 रुपये के प्राइस पर लिस्ट हो सकता है। इसका मतलब है कि शेयर इश्यू प्राइस से 39-52 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होंगे। इस आईपीओ में क्यूआईबी, एनआईआई और रिटेल इनवेस्टर्स ने काफी दिलचस्पी दिखाई थी।"
लिस्टिंग के दिन सेकेंडरी मार्केट में निवेश करने से बचने की सलाह
उन्होंने कहा कि अगर यह शेयर 50 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम के साथ लिस्ट होता है तो इनवेस्टर्स कुछ प्रॉफिट बुक कर सकते हैं और बाकी शेयरों को लंबी अवधि के लिए होल्ड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयर एलॉट नहीं हुए या जो आईपीओ में निवेश करने का मौका चूक गए हैं, उन्हें लिस्टिंग के दिन इसमें निवेश करने से बचना चाहिए।
इनवेस्टर्स लंबी अवधि के लिए शेयरों में निवेश बनाए रख सकते हैं
कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च एंड बिजनेस डेवलपमेंट) महेश एम ओझा ने कहा कि जो इनवेस्टर्स लंबी अवधि तक निवेश बनाए रख सकते हैं, उन्हें बीसीसीएल के शेयरों को नहीं बेचना चाहिए। शॉर्ट टर्म इनवेस्टर्स लिस्टिंग के दिन कुछ प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट में वेल्थ की हेड शिवानी नयाती ने कहा कि सब्सक्रिप्शन के डेटा और ग्रे मार्केट के सिग्नल से शेयर की लिस्टिंग अच्छी रहने की उम्मीद है। लेकिन, इनवेस्टर्स को इस सेक्टर के साइक्लिकल नेचर को ध्यान में रखना चाहिए।
इनवेस्टर्स लिस्टिंग के दिन कर सकते हैं कुछ प्रॉफिट बुकिंग
आनंदराठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स में फंडामेंटल रिसर्च के हेड नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि शेयर अच्छे प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। हालांकि, उनका मानना है कि अपर प्राइस बैंड पर वैल्यूएशन को देखकर लगता है कि कंपनी ने पूरी कीमत वसूली है। जिन इनवेस्टर्स को शेयर एलॉट हुए हैं, वे लिस्टिंग पर प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। सरकार कोल इंडिया की सब्सिडियरीज में विनिवेश कर रही है। बीसीसीएल की लिस्टिंग इस प्लान का हिस्सा है।