Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की कंपनी भारती हेग्जाकॉम (Bharti Hexacom) के आईपीओ को निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू अब तक 34 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 1.41 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 4.12 करोड़ शेयर हैं। भारती हेक्जाकॉम का 4275 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5 अप्रैल तक खुला रहेगा। इस इश्यू में 542-570 रुपये के प्राइस बैंड में पैसे लगा सकेंगे।
