Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम का पब्लिक इश्यू 3 अप्रैल को खुलने वाला है। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला IPO होगा। भारती हेक्साकॉम, टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सर्विसेज कंपनी है। यह राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट टेलीकम्युनिकेशन सर्कल में ग्राहकों को एयरटेल ब्रांड के तहत कंज्यूमर मोबाइल सर्विस, फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करती है। कंपनी के पब्लिक इश्यू में पैसे लगाने के लिए मौका 5 अप्रैल तक रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 2 अप्रैल को एक दिन के लिए खुलेगा।
IPO खुलने से पहले ही कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ट्रेड करने लगे हैं। investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में Bharti Hexacom के शेयर, IPO के अपर प्राइस बैंड 570 रुपये से 5.44 प्रतिशत या 31 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर, उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।
Bharti Hexacom IPO के तहत प्राइस बैंड 542-570 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू से 4275 करोड़ रुपये जुटाने का है। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 26 शेयरों का है।
Bharti Hexacom IPO में नहीं होंगे नए शेयर
Bharti Hexacom IPO में नए इक्विटी शेयर जारी नहीं होंगे। केवल केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी की एकमात्र पब्लिक शेयरहोल्डर, टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया की ओर से OFS में 7.5 करोड़ इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। Bharti Hexacom में प्रमोटर भारती एयरटेल के पास 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया के पास है। IPO क्लोज होने के बाद Bharti Hexacom के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 12 अप्रैल को हो सकती है।
Bharti Hexacom IPO का रिजर्व हिस्सा
IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स) के लिए और बाकी 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इस इश्यू के लिए SBI Capital Markets Limited, Axis Capital Limited, Bob Capital Markets Limited, ICICI Securities Limited और Iifl Securities Ltd बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। Kfin Technologies Limited रजिस्ट्रार है।
Bharti Hexacom की वित्तीय स्थिति
वित्त वर्ष 2023 में भारती हेक्साकॉम का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 67.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 549.2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस दौरान रेवेन्यू 22.3 प्रतिशत बढ़कर 67.19 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 54.20 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2.82 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।