Biba Apparels IPO : बीबा IPO के जरिये जुटाएगी 1,500 करोड़ रुपये, जमा किए ड्राफ्ट पेपर्स

पिछले कुछ महीनों में, प्राइवेट इक्विटी कंपनियों के निवेश वाली कई घरेलू फैशन कंपनियों ने दलाल स्ट्रीट का रुख किया है। सिकोइया कैपिटल (Sequoia Capital) के निवेश वाली अपैरल ब्रांड गो कलर्स (Go Colours) ने IPO के जरिए 1,014 करोड़ रुपये जुटाए थे

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 10:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली बेस्ड कंपनी बीबा अपैरल्स की IPO के जरिये 1,500 करोड़ रुपये से 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है। इसमें कंपनी के निवेशकों को अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचने का मौका मिल सकता है

Biba Apparels IPO : वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) और फेयरिंग कैपिटल (Faering Capital) के निवेश वाली बीबा अपैरल्स ने IPO लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में यह बात कही है।

बीबा की 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

दिल्ली बेस्ड कंपनी की IPO के जरिये 1,500 करोड़ रुपये से 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है। इसमें कंपनी के निवेशकों को अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचने का मौका मिल सकता है।


एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया, बीबा (Biba) ने ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं और कंपनी 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। एक अन्य शख्स ने फाइलिंग की पुष्टि की और कहा कि सेकेंडरी इश्यू लगभग 1,400 करोड़ रुपये का हो सकता है और बाकी प्राइमरी इश्यू छोटा सा होगा।

टॉप 10 यूलिप मिडकैप फंड जिन्होंने मार्च 2020 के लो से अब तक दिया 208% का रिटर्न, आइए इन पर डालते हैं एक नजर

सूत्रों के मुताबिक, इनवेस्टमेंट बैंक जेएम फाइनेंशियल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज, डीएएम कैपिटल, इक्विरस कैपिटल और एम्बिट कैपिटल IPO की योजना पर काम कर रहे हैं। इस पर टिप्पणी के लिए बीबा और इनवेस्टमेंट बैंकर्स के साथ संपर्क नहीं हो सका।

Go Colours ने IPO के जरिए 1,014 करोड़ रुपये जुटाए

पिछले कुछ महीनों में, प्राइवेट इक्विटी कंपनियों के निवेश वाली कई घरेलू फैशन कंपनियों ने दलाल स्ट्रीट का रुख किया है।

सिकोइया कैपिटल (Sequoia Capital) के निवेश वाली अपैरल ब्रांड गो कलर्स (Go Colours) ने IPO के जरिए 1,014 करोड़ रुपये जुटाए और इश्यू प्राइस पर 90 फीसदी प्रीमियम के साथ नवंबर में बाजार में दमदार आगाज किया था।

NSE फिर से शुरू करेगा 'Do not exercise' इंस्ट्रक्शन, जानिए क्या है इसका मतलब

फरवरी में लिस्ट हुई वेदांत फैशंस

मान्यवर के स्वामित्व वाली वेदांत फैशंस (केदारा कैपिटल के निवेश वाली) 16 फरवरी को लिस्ट हुई थी। प्रेमजीइनवेस्ट और लाइटहाउस फंड्स के निवेश वाली फैबइंडिया (FabIndia) ने जनवरी में आईपीओ के लिए पेपर फाइल किए थे।

दिसंबर, 2013 में वारबर्ग पिंकस और फेयरिंग कैपिटल ने भारत के इथिनिक वियर मार्केट में सबसे बड़ा प्राइवेट इक्विटी निवेश करते हुए बीबा अपैरल्स में 300 करोड़ रुपये लगाए थे। इसके जरिये फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर हो गई थी।

32 साल पहले हुई थी शुरुआत

डिजाइनर से आंत्रप्रेन्योर बनी मीना बिंद्रा ने 1988 में बीबा अपैरल्स की स्थापना की थी। बाद में बीबा ने ज्वेलरी और फुटवियर सेगमेंट में दस्तक दी। इसके बाद स्पेले (Spelle) ब्रांड लॉन्च करते हुए फ्रैगरैंस वर्टिकल में कदम रखे।

मनीकंट्रोल की 10 जनवरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रांड 120 शहरों में उपलब्ध है। उसने जयपुर में अपना 300वां स्टोर खोला था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।