Get App

Danish Power IPO: ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी लाएगी अब तक का सबसे बड़ा SME IPO, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल

Danish Power IPO: राजस्थान स्थित डेनिश पावर ने अपने आईपीओ के माध्यम से अपर प्राइस बैंड पर 197.90 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। आईपीओ के तहत केवल 52.08 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें OFS के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2024 पर 8:31 PM
Danish Power IPO: ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी लाएगी अब तक का सबसे बड़ा SME IPO, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल
ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी Danish Power अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Danish Power SME IPO: ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी डेनिश पावर लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है। यह SME (स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज) सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 198 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह पब्लिक इश्यू 22 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 360-380 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशकों के पास इसमें 24 अक्टूबर तक निवेश का मौका रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 21 अक्टूबर को एक दिन के लिए खुलेगा।

Danish Power का इश्यू साइज 197.90 करोड़ रुपये

डेनिश पावर से पहले केपी ग्रीन इंजीनियरिंग का IPO 189.5 करोड़ रुपये के साइज के साथ सबसे बड़ा इश्यू था, जो इस साल मार्च में खुला था। उसके बाद सितंबर में सहस्रा इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस ने 186.2 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया था। 2024 ऐसा पहला साल रहा है, जिसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 9 SME IPO आए। इसके पहले 2023 में केवल एक ही SME IPO का साइज 100 करोड़ रुपये से अधिक था, जो कि स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट का (105 करोड़ रुपये) का पब्लिक इश्यू था। अब डेनिश पावर लिमिटेड का आईपीओ साइज 197.90 करोड़ रुपये है।

Danish Power IPO के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें