Bikaji Foods IPO: दूसरे दिन तक 1.5 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू , रिटेल निवेशकों ने लगाई 2.33 गुना अधिक बोली

Bikaji Foods IPO Day 2: बीकाजी फूड्स अपने IPO से कुल 881.22 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है, जिसमें से 262 करोड़ रुपये कंपनी पहले ही एंकर निवेशकों से जुटा चुकी है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 6:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bikaji Foods अपने IPO के लिए 285-300 रुपये का प्राइस बैंड रखा है

Bikaji Foods International IPO: नमकीन और मिठाई बेचने वाली कंपनी बीकाजी इंटरनेशनल फूड्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 4 नवंबर को बोली खुलने के दूसरे दिन पूरा सब्सक्राइब हो गया। शाम 5 बजे बोली बंद होने के समय, बीकाजी फूड्स के IPO को निवेशकों से कुल 1.48 गुना अधिक बोली मिली थी। बीकाजी फूड्स के IPO को सबसे अधिक प्रतिक्रिया रिटेल निवेशकों से मिलती दिख रही है, जिन्होंने अपने हिस्से के शेयरों के अभी तक 2.33 गुना अधिक बोली लगाई है। वहीं कर्मचारियों के लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से में कंपनी को अभी तक 1.41 गुना अधिक बोली मिली है।

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का अभी तक 1.42 फीसदी सब्सक्राइब किया है। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अभी तक अपने आरक्षित शेयरों का सिर्फ 0.03 फीसदी सब्सक्राइब किया है।

Bikaji Foods का 7 नवंबर का बंद होगा IPO

बीकाजी फूड्स का IPO आज गुरुवार 3 नवंबर को निवेशकों के लिए खुला था और इसके लिए 7 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। राजस्थान मुख्यालय वाली इस कंपनी ने IPO के तहत कुल 2.1 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है। कंपनी का IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है और मौजूदा निवेशकों व प्रमोटरों ने इसके तहत करीब 881 करोड़ के शेयरों को बिक्री के लिए रखा है।


Bikaji Foods IPO: निवेशकों को न्यूनतम 15,000 रुपये करना होगा निवेश

बीकाजी फूड्स ने अपने IPO के लिए 285-300 रुपये का प्राइस बैंड रखा है। रिटेल निवेशकों को लॉट के हिसाब से IPO के लिए बोली लगा सकते हैं। 1 लॉट में कंपनी के 50 शेयर होंगे। इसका मतलब है निवेशकों को 1 लॉट की बोली लगाने के लिए 15,000 रुपये का निवेश करना होगा। अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Multibagger Stock : इस स्मालकैप ने 2 साल में 1 लाख रुपये बना दिए 5 लाख, अब बोनस शेयर का किया ऐलान

एंकर निवेशकों से जुटाए 262 करोड़ रुपये

Bikaji Foods International अपने IPO से कुल 881.22 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 262 करोड़ रुपये कंपनी ने पहले ही एंकर निवेशकों से जुटा लिए हैं। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स को 300 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर शेयर एलॉट किए हैं। एंकर इनवेस्टर्स में Government of Singapore, ICICI Prudential, HDFC Mutual Fund, Nippon Life India, Aditya Birla Sun Life, Whiteoak Capital, Blackrock Global Funds, Goldman Sachs, Morgan Stanley और Kotak Mutual Fund शामिल हैं।

Bikaji Foods IPO: एक्सपर्ट की क्या है राय?

ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग के एनालिस्ट राजनाथ यादव ने कहा, "कंपनी जिस फूड मार्केट में ऑपरेट करती है, उसमें छोटी-छोटी कंपनियों (unorganized Players) का दबदबा है। ज्यादा वैल्यूएशन के बावजूद यह बीकाजी के कम ऑपरेटिंग मार्जिन का कारण हो सकता है। हाई इनफ्लेशन के बीच हम बीकाजी का प्रॉफिट मार्जिन आगे भी बरकरार रहने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। इसलिए हमने इस इश्यू को सावधानी के साथ सब्सक्राइब करने की सलाह निवेशकों को दी है। "

ब्रोकरेज फर्म जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के एनालिस्ट्स का कहना है कि बीकाजी का इश्यू बहुत महंगा दिखता है। हालांकि, एनालिस्ट्स ने इश्यू में निवेश करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ज्यादा रिस्क लेने वाले इनवेस्टर्स इस इश्यू में छोटी अवधि के लिए पैसे लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।