Get App

BlackBuck IPO की कल 21 नवंबर को होगी लिस्टिंग, इन निवेशकों को मिलेगा 5 गुना तक मुनाफा

Zinka Logistics Solutions IPO: जिंका लॉजिस्टिक्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 13 से 18 नवंबर के बीच बोली खुला था और आखिरी दिन यह करीब 1.86 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। कंपनी ने अपने IPO से कुल 1,115 करोड़ रुपये जुटाए। इसमें से 550 करोड़ रुपये नए शेयरों की बिक्री से मिलाया गया था। वहीं बाकी 565 करोड़ रुपये के शेयर इसक मौजूदा निवेशकों की ओर से बिक्री के लिए रखा गया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 20, 2024 पर 1:06 PM
BlackBuck IPO की कल 21 नवंबर को होगी लिस्टिंग, इन निवेशकों को मिलेगा 5 गुना तक मुनाफा
Zinka Logistics Solutions IPO: कंपनी का आईपीओ 259 से 273 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था

Zinka Logistics Solutions IPO: ट्रक ऑपरेटर्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म मुहैया कराने वाली कंपनी, जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के शेयरों की कल 21 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग होगी। कंपनी के शुरुआती निवेशकों के लिए यह लिस्टिंग शानदार रहने का अनुमान है। उन्हें अपने शुरुआती निवेश पर पांच गुना तक का भारी रिटर्न मिलने की उम्मीद है। जिंका लॉजिस्टिक्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 13 से 18 नवंबर के बीच बोली खुला था और आखिरी दिन यह करीब 1.86 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। कंपनी ने अपने IPO से कुल 1,115 करोड़ रुपये जुटाए। इसमें से 550 करोड़ रुपये नए शेयरों की बिक्री से मिलाया गया था। वहीं बाकी 565 करोड़ रुपये के शेयर इसक मौजूदा निवेशकों की ओर से बिक्री के लिए रखा गया था।

कंपनी का ब्लैककप ऐप (BlackBuck App) ट्रक इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय है और यह ट्रक ऑपरेटर्स को पेमेंट्स, टेलीमैटिक्स, लोड मैनेजमेंट और व्हीकल फाइनेंसिंग सहित तमाम सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मुहैया कराती है। कंपनी ने फास्टैग बैंकों और कई ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) के साथ साझेदारी करके कुशल और सुरक्षित टोलिंग और फ्यूल सॉल्यूशंस मुहैया कराती है और इन सेवाओं पर कमीशन के जरिए रेवेन्यू कमाती है।

कंपनी का IPO 259 से 273 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। 273 रुपये के ऊपरी भाव पर, कंपनी के शुरुआती निवेशक अपने निवेश पर करीब 5 गुना तक मुनाफा कमाते दिख रहे हैं।

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के शुरुआती निवेशकों में क्विकरूट्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड शामिल है, जिसने साल 2015 में इसमें 52.04 रुपये के औसत भाव पर निवेश किया था। बाकी निवेशकों में एक्सेल इंडिया (2015 में 62.71 रुपये के औसत भाव पर), सैंड्स कैपिटल (132.09 रुपये के औसत भाव पर), इंटरनेट फंड पीटीई (69.07 रुपये के औसत भाव पर) और पीक XV (2018 में 308.98 रुपये के औसत भाव पर) शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें