Blackstone की निवेश वाली हराइजन ने आईपीओ के लिए पेपर फाइल किया, प्री-आईपीओ राउंड में जुटाए 20 करोड़ डॉलर

हराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने प्री-आईपीओ फंडिंग राउंड में 20 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इसमें एसबीआई और उसकी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी सहित कई एचएनआई ने निवश किया। इनमें डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी और डीएसपी ग्रुप के फाउंडर हेमेंद्र कोठारी शामिल हैं

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 8:33 PM
Story continues below Advertisement
हराइजन ने सेबी के पास 29 दिसंबर को प्रिलिमनरी पेपर्स फाइल कर दिया। वह आईपीओ से करीब 2,600 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है।

ब्लैकस्टोन के इंडियन वेयरहाउसिंग प्लेटफॉर्म हराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने प्री-आईपीओ फंडिंग राउंड में 20 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इसमें एसबीआई और उसकी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी सहित कई एचएनआई ने निवश किया। इनमें डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी और डीएसपी ग्रुप के फाउंडर हेमेंद्र कोठारी शामिल हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह बताया।

 360 One ने भी प्री-आईपीओ राउंड में किया निवेश

वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म 360 One ने भी अपने एक एक फंड के जरिए इस प्री-आईपीओ राउंड में निवेश किया। सूत्रों ने बताया कि Horizon Industrial Parks के 29 दिसंबर को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल कर दिया। कंपनी आईपीओ से करीब 30 करोड़ डॉलर जुटा सकती है।


हराजन ने 29 दिसंबर को आईपीओ के लिए पेपर फाइल किया

हराइजन ने सेबी के पास 29 दिसंबर को प्रिलिमनरी पेपर्स फाइल कर दिया। वह आईपीओ से करीब 2,600 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। इस आईपीओ में कंपनी सिर्फ नए शेयर इश्यू करेगी। इसमें ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल नहीं होगा। कंपनी से आईपीओ से आए पैसे में से 2,250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी।

हराइजन देश की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स इंफ्रा डेवलपर

प्री-आईपीओ राउंड और आईपीओ को मिलाकर कंपनी करीब 50 करोड़ डॉलर जुटा सकती है। ब्लैकस्टोन ने इस बारे में मनीकंट्रोल के सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। एसबीआई, 360 वन, दमानी और कोठारी से तुरंत संपर्क नहीं हो सका। हराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स इंडिया का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर है। इसका देशभर में नेटवर्क है, जो 6 करीब 6 करोड़ वर्ग फीट में फैला है। ये 46 एसेट्स 10 शहरों में स्थित हैं।

यह भी पढ़ें: Zepto IPO: कॉन्फिडेंशियल रूट से ड्राफ्ट जमा, ₹11000 करोड़ जुटाने पर नजर

कई वेयरहाउसिंग कंपनियां पेश कर सकती है आईपीओ

हराइजन उन कई बड़े वेयरहाउसिंग प्लेयर्स में शामिल है, जो अपने पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए आईपीओ से फंड जुटाने के बारे में सोच रहे है। मनीकंट्रोल ने 28 जुलाई को बताया था कि एवरस्टोन के निवेश वाला वेयरहाउसिंग प्लेटफॉर्म IndoSpace आईपीओ से 1 अरब डॉलर तक जुटाने का प्लान बना रहा है। जुलाई में टीवीएस ग्रुप की इकाई टीवीएस लॉजिस्टिक्सल ने 1,300 करोड़ रुपये जुटाया था। इसने एक InvIT के जरिए यह पैसा जुटाया था, जो इसका वेयरहाउसिंग प्लेटफॉर्म ऑफर करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।