Blackstone REIT IPO : ब्लैकस्टोन ने भारत के पहले रिटेल मॉल रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (real estate investment trust) यानी REIT के आईपीओ (IPO) के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Sebi) के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए हैं। कई इंडस्ट्री सोर्सेज के हवाले से मनींकट्रोल को यह जानकारी मिली है। Blackstone दुनिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट इनवेस्टर और भारत की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट लैंडलॉर्ड है। अगर इस योजना पर अमल होता है तो यह दिग्गज प्राइवेट इक्विटी (private equity) कंपनी की भारत में तीसरी बड़ी REIT लिस्टिंग होगी। इससे पहले कंपनी एम्बेसी रीट (Embassy REIT) और माइंडस्पेस रीट (Mindspace REIT) को लिस्ट करा चुकी है।
बदल सकता है इश्यू का साइज
3 अरब डॉलर हो सकती है वैल्यूएशन
एक अन्य सूत्र ने मनीकंट्रोल से कहा कि Blackstone इस REIT के लिए 3 अरब से 3.2 अरब डॉलर की वैल्यूएशन का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसे नेक्सल सलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) कहा जाएगा और यह आईपीओ 2023 की पहली तिमाही में आने का अनुमान है।
दिल्ली का प्रीमियम मॉल होगा शामिल
Nexus Malls, ब्लैकस्टोन की भारतीय रिटेल पोर्टफोलियो आर्म है और रीट में दिल्ली का प्रीमियम मॉल सलेक्ट सिटी वॉक (Select City Walk) और बेंगलुरू की रियल एस्टेट डेवलपर प्रेस्टीज ग्रुप की एसेट्स भी शामिल होंगी। Select City Walk की देश में प्रति वर्ग फुट सबसे ज्यादा सेल्स है।
Select City Walk और Prestige Group के प्रमोटर्स REIT में माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स होंगे, जबकि ब्लैकस्टोन मेजॉरिटी शेयरहोल्डर होगी। कोविड के बाद, मॉल सेल्स, फुटफाल्स और ऑक्युपैंसी में अच्छी बढ़ोतरी हुई है और REIT का पोर्टफोलियो का कुल साइज लगभग 1 करोड़ वर्ग फुट का होगा।