Get App

BLS E-Services IPO : अंतिम दिन पैसों की बारिश, 162 गुना भरा इश्यू

BLS E-Services IPO : आंकड़ों के मुताबिक रिटेल निवेशकों ने इसमें जमकर दांव लगाया है। इश्यू के जरिए 311 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। कंपनी ने इसके लिए 129-135 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 126 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 8:47 PM
BLS E-Services IPO : अंतिम दिन पैसों की बारिश, 162 गुना भरा इश्यू
BLS E-Services के आईपीओ को आज 1 फरवरी को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

BLS E-Services IPO : बीएलएस ई-सर्विसेज के आईपीओ को आज 1 फरवरी को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 162.47 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 222.63 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.37 करोड़ शेयर हैं। बता दें कि पहले दिन यह आईपीओ महज कुछ मिनटों में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। आंकड़ों के मुताबिक रिटेल निवेशकों ने इसमें जमकर दांव लगाया है। इश्यू के जरिए 311 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। कंपनी ने इसके लिए 129-135 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 123.30 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 300.14 गुना

रिटेल निवेशक - 237 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें