Broach Lifecare Hospital IPO: ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल के आईपीओ में आज 14 अगस्त को निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 30.33 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 4.62 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 15.24 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 16 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए फिक्स्ड इश्यू प्राइस 25 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 4.02 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।
