Carver Roboweld IPO Listing: वेल्डिंग कंज्यूमल्स बनाने वाली कार्वर रोबोवेल्ड के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 25 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹80.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹90.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 12.5% का लिस्टिंग गेन (Carver Roboweld Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹94.50 (Carver Roboweld Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 18.13% मुनाफे में हैं। चूंकि लॉट साइज 1600 शेयरों का था तो हर लॉट पर आईपीओ निवेशक ₹23200 के मुनाफे में हैं।
