Campus Activewear IPO : स्पोर्ट्स और एथलीजर फुटवियर ब्रांड कैम्पस एक्टिववियर 4 मई को अपने आईपीओ शेयर अलॉटमेंट को अंतिम रूप से दे सकती है। इनवेस्टर्स भी इस इश्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिन्होंने इसके लिए बड़े स्तर पर सब्सक्राइब किया है। इनवेस्टर्स या तो आईपीओ रजिस्ट्रार (IPO registrar) की वेबसाइट या बीएसई (BSE) की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
BSE की वेबसाइट पर फॉलो करें ये स्टेप्स
क) इश्यू टाइप 'equity' और इश्यू का नाम 'Campus Activewear' सलेक्ट करें
ख) या तो एप्लीकेशन नंबर डालें या पैन नंबर डालें
ग) आखिर में, चेक बॉक्स (I'm not a robot) करें और फिर 'search' बटन पर क्लिक करें
IPO registrar की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
क) कंपनी का नाम 'Campus Activewear Limited - IPO' सलेक्ट करें
ख) सलेक्ट करें और फिर या तो 'PAN' या 'Application Number' या 'DP Client ID' एंटर करें
ग) आखिर में 'Search' बटन पर क्लिक करें
6 मई तक डीमैट में पहुंच जाएंगे शेयर
अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद, कंपनी असफल इनवेस्टर्स का पैसा बैंक खातों में रिफंड कर देगी और शेयर 6 मई तक इलिजिबल इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट्स (demat accounts) में जमा कर दिए जाएंगे।
कैम्पस एक्टिववियर (Campus Activewear) का 9 मई को बीएसई और एनएसई पर आगाज होगा।
26-28 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले इस पब्लिक इश्यू को इनवेस्टर्स की तरफ से अच्छी डिमांड मिली, जो 51.75 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 152.04 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 22.25 गुना और खुदरा कोटा 7.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
कंपनी ने 4.79 करोड़ शेयरों के IPO के जरिए लगभग 1,400 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा। ऑफर का प्राइस बैंड 278-292 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।