Campus Activewear IPO: आज खुला इश्यू, जानिए क्या आपको सब्सक्राइब करना चाहिए

Campus Activewear IPO: कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड 278-292 रुपए है और यह 1400 करोड़ रुपए का IPO लेकर आई है

अपडेटेड Apr 26, 2022 पर 10:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Campus Activewear का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है

Campus Activewear IPO: कंपनी का इश्यू आज यानी 26 अप्रैल को खुला और 28 अप्रैल को बंद हो रहे हैं। कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड 278-292 रुपए है। Campus Activewear 1400 करोड़ रुपए का IPO लेकर आई है। यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

ऑफर फॉर सेल में हरि कृष्णा अग्रवाल 80 लाख शेयर, निखिल अग्रवाल 45 लाख शेयर, TPG ग्रोथ III SF Pte ने 2.91 करोड़ शेयर और 60.5 लाख QRG एंटरप्राइज बेचने वाले हैं। इनके अलावा राजीव गोयल और राजेश कुमार गुप्ता भी 3 लाख शेयर बेचेंगे। फिलहाल कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 78.21% है। कंपनी में TPG ग्रोथ की 17.19% और QRG Enterprises के पास 3.86% स्टेक है।

क्या आपको सब्सक्राइब करना चाहिए?


ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी ने Campus Activewear के IPO 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है। आनंद राठी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि निवेशक इश्यू की वाजिब प्राइसिंग और अट्रैक्टिव वैल्यूएशन पर भरोसा कर सकते हैं। फुटवियर सेगमेंट में Campus Activewear का कामकाज आने वाले दिनों में बढ़ने वाला है।

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि 292 रुपए के हायर प्राइस बैंड के मुताबिक, फिस्कल ईयर 2023 के अंत के लिए P/E 64 और फिस्कल ईयर 2024 के अंत के लिए P/E 52 है।

निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा

इश्यू में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 2 लाख शेयर रिजर्व हैं। एंप्लॉयीज को इश्यू के फाइनल प्राइस पर 27 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए इश्यू का 50% हिस्सा रिजर्व है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15% और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% हिस्सा रिजर्व है।

Campus Activewear इश्यू के लोअर प्राइस बैंड के हिसाब से 1331.62 करोड़ रुपए जुटा सकती है। जबकि हायर प्राइस बैंड के मुताबिक कंपनी 1398.68 करोड़ रुपए जुटा सकती है। हालांकि इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी के कामकाज में नहीं होगा। क्योंकि यह पूरा पैसा प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर्स को मिलेगा।

कैंपस एक्टिवेयर ने 2005 में कैंपस ब्रांड शुरू किया था। यह लाइफस्टाइल-ओरिएंटेड स्पोर्ट्स और फुटवियर कंपनी है जो डायवर्स प्रोडक्ट पोर्टफोलियो ऑफर करती है।

LIC IPO: कंपनी का इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा

क्या है कंपनी का हाल?

दिसंबर 2021 को खत्म 9 महीनों में कैंपस का प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 403% बढ़कर 84.80 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि दमदार ग्रोथ की एक वजह रही इसका लो बेस।साल-दर-साल आधार पर कंपनी की आमदनी 93% बढ़कर 841.8 करोड़ रुपए रही।

कंपनी के कारोबार से जुड़ी चिंताएं स्पोर्ट्स और एथलीजर फुटवीयर (Athleisure Footwear) इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा प्रतियोगिता है। कंपनी मैन्युफैक्चरिंग के लिए थर्ड पार्टी पर निर्भर करती है। कंपनी की ज्यादातर सेल्स भारत में होती है।कैंपस के जूतों की ऑनलाइन बिक्री सेल्स चैनल के जरिए होती है। जिस पर थर्ड पार्टी ऑनलाइन मार्केट प्लेस का कब्जा है।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।