Campus Activewear IPO: कैंपस एक्टिव वियर का इश्यू कल यानी 26 अप्रैल को खुलने वाला है। इश्यू खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्टेड शेयरों में अच्छी तेजी आई है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, Campus Activewear के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 85 रुपए है। कंपनी का इश्यू प्राइस 278-292 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो आज कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 377 रुपए प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं। आज ग्रे मार्केट प्रीमियम एक दिन पहले के मुकाबले 25 रुपए ज्यादा है। 24 अप्रैल, रविवार को इसका प्रीमियम 60 रुपए था।
