Get App

SIP Calculator: 40 की उम्र से SIP शुरू करने के बाद भी रिटायरमेंट के लिए बना सकते हैं 1 करोड़ का फंड! ये है पूरा कैलकुलेशन

SIP Calculator: एक्सपर्ट्स का कहना है कि 30 साल से ज्यादा उम्र होने पर भी बड़ा फंड यानी करोड़ रुपये आसानी से जुटाए जा सकते हैं। यहां तक कि अगर आपकी उम्र 40 साल हो गई है तो भी आप आसानी से एक करोड़ रुपये से ज्यादा फंड अपने लिए तैयार कर सकते हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 21, 2026 पर 2:35 PM
SIP Calculator: 40 की उम्र से SIP शुरू करने के बाद भी रिटायरमेंट के लिए बना सकते हैं 1 करोड़ का फंड! ये है पूरा कैलकुलेशन
जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, वे भी 40 की उम्र में निवेश शुरू कर बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, जो उनके बच्चों की शादी या दूसरे जरूरी खर्चों को पूरा करने में काम आ सकता है।

SIP Calculator: कई लोगों को लगता है कि रिटायरमेंट के लिए एक करोड़ का फंड तैयार करने के लिए 25-30 साल की उम्र में निवेश शुरू कर देना जरूरी है। वे सोचते हैं कि अगर 30 साल तक निवेश शुरू नहीं किया तो बड़ा फंड तैयार करने का मौका हाथ से निकल जाता है। इस सोच की वजह से कई लोग पर्याप्त निवेश नहीं कर पाते हैं। इससे बाद में जाकर उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है। खासकर प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने या सेल्फ एंप्लॉयड लोगों के साथ इस तरह की दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है।

40 साल की उम्र में निवेश शुरू करने से बनेगा बड़ा फंड

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी सोच बिल्कुल गलत है। 30 साल से ज्यादा उम्र होने पर भी बड़ा फंड यानी करोड़ रुपये आसानी से जुटाए जा सकते हैं। यहां तक कि अगर आपकी उम्र 40 साल हो गई है तो भी आप आसानी से एक करोड़ रुपये से ज्यादा फंड अपने लिए तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह फंड आपके रिटायर होने से पहले तैयार हो जाएगा।

प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग भी बना सकते हैं बड़ा रिटायरमेंट फंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें