Campus IPO: कंपनी का इश्यू प्राइस तय, 26 अप्रैल को खुलेगा IPO, सब्सक्रिप्शन से पहले जानिए 10 खास बातें

Campus Activewear IPO: इश्यू 26 अप्रैल को खुलेगा और 28 अप्रैल को बंद होगा, प्राइस बैंड 278-292 रुपए तय हुआ है

अपडेटेड Apr 21, 2022 पर 6:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Campus Activewear का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है

Campus Activewear IPO: कैंपस शूज का इश्यू अगले हफ्ते 26 अप्रैल को खुलने वाला है। कंपनी का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसमें कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स 4.79 करोड़ शेयर बेचने वाले हैं। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 4 मई और लिस्टिंग 9 मई को होने वाली है।

जानिए इस इश्यू से जुड़ी खास बातें

Campus Activewear का IPO 26 अप्रैल को खुलेगा और 28 अप्रैल को बंद होगा। एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 25 अप्रैल को खुलेगा।


कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 278-292 रुपए तय हुआ है।

ऑफर फॉर सेल (OFS) में हरि कृष्णा अग्रवाल 80 लाख शेयर, निखिल अग्रवाल 45 लाख शेयर, TPG ग्रोथ III SF Pte ने 2.91 करोड़ शेयर और 60.5 लाख QRG एंटरप्राइज बेचने वाले हैं।

इनके अलावा राजीव गोयल और राजेश कुमार गुप्ता भी 3 लाख शेयर बेचेंगे।

फिलहाल कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 78.21% है। कंपनी में TPG ग्रोथ की 17.19% और QRG Enterprises के पास 3.86% स्टेक है।

कर्मचारियों के लिए रिजर्व शेयर

इस इश्यू में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 2 लाख शेयर रिजर्व हैं। एंप्लॉयीज को इश्यू के फाइनल प्राइस पर 27 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए इश्यू का 50% हिस्सा रिजर्व है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15% और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% हिस्सा रिजर्व है।

कितना फंड जुटाएगी कंपनी

Campus Activewear इश्यू के लोअर प्राइस बैंड के हिसाब से 1331.62 करोड़ रुपए जुटा सकती है। जबकि हायर प्राइस बैंड के मुताबिक कंपनी 1398.68 करोड़ रुपए जुटा सकती है।

हालांकि इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी के कामकाज में नहीं होगा। क्योंकि यह पूरा पैसा प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर्स को मिलेगा।

क्या है लॉट साइज

Campus Activewear के इश्यू का लॉट साइज 51 शेयरों का है। रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम इसमें 14,892 रुपए का निवेश करना होगा।

कैंपस एक्टिवेयर ने 2005 में कैंपस ब्रांड शुरू किया था। यह लाइफस्टाइल-ओरिएंटेड स्पोर्ट्स और फुटवियर कंपनी है जो डायवर्स प्रोडक्ट पोर्टफोलियो ऑफर करती है।

Air India के एंप्लॉयीज की बदलेगी तकदीर, कभी नौकरी जा रही थी अब बनेंगे कंपनी के मालिक

कंपनी की बैलेंस शीट पर डालें एक नजर

दिसंबर 2021 को खत्म 9 महीनों में कैंपस का प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 403% बढ़कर 84.80 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि दमदार ग्रोथ की एक वजह रही इसका लो बेस। साल-दर-साल आधार पर कंपनी की आमदनी 93% बढ़कर 841.8 करोड़ रुपए रही।

कंपनी के कारोबार से जुड़ी चिंताएं

स्पोर्ट्स और एथलीजर फुटवीयर (athleisure footwear) इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा प्रतियोगिता है।

कंपनी मैन्युफैक्चरिंग के लिए थर्ड पार्टी पर निर्भर करती है।

कंपनी की ज्यादातर सेल्स भारत में होती है।

कैंपस के जूतों की ऑनलाइन बिक्री सेल्स चैनल के जरिए होती है। जिस पर थर्ड पार्टी ऑनलाइन मार्केट प्लेस का कब्जा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।