Get App

Canara Bank लॉन्च करेगा Canara Robeco AMC का IPO, जानिए क्या है बैंक का प्लान

Canara Robeco AMC लिस्ट होने वाली भारत की पांचवीं म्यूचुअल फंड कंपनी होगी। इसके पहले HDFC AMC, निप्पॉन लाइफ इंडिया AMC, UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी और आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC की लिस्टिंग हुई है। आज केनरा बैंक के शेयरों में 1.61 फीसदी की तेजी देखी गई

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 27, 2023 पर 7:00 PM
Canara Bank लॉन्च करेगा Canara Robeco AMC का IPO, जानिए क्या है बैंक का प्लान
Canara Bank अपनी म्यूचुअल फंड सब्सिडियरी कंपनी Canara Robeco AMC को शेयर बाजार में लिस्ट करने जा रहा है।

Canara Robeco AMC IPO : केनरा बैंक (Canara Bank) अपनी म्यूचुअल फंड सब्सिडियरी कंपनी Canara Robeco AMC को शेयर बाजार में लिस्ट करने जा रहा है। बैंक ने आज 27 दिसंबर को यह जानकारी दी। हालांकि, बैंक ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस प्लान को कब तक एग्जीक्यूट किया जाएगा। बैंक ने कहा कि लिस्टिंग से जुड़े फैसले उचित समय पर लिए जाएंगे। इस खबर के बीच आज केनरा बैंक के शेयरों में 1.61 फीसदी की तेजी देखी गई और यह शेयर 432.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

केनरा बैंक का बयान

Canara Bank ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि केनरा बैंक ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंजों में अपनी म्यूचुअल फंड सब्सिडियरी कंपनी केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड को लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। हालांकि यह तय प्रक्रियाओं, सही समय, रेगुलेटरी अप्रुवल के अधीन है।"

लिस्ट होने वाली पांचवीं म्यूचुअल फंड कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें