Get App

Chemplast Sanmar IPO: इश्यू का प्राइस बैंड 530-541 रुपए तय, जानिए कब खुलेगा ये IPO

Chemplast Sanmar IPO: कंपनी इश्यू से 3850 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2021 पर 2:26 PM
Chemplast Sanmar IPO: इश्यू का प्राइस बैंड 530-541 रुपए तय, जानिए कब खुलेगा ये IPO

Chemplast Sanmar IPO: स्पेशियालिटी पेस्ट PVC रेसिन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Chemplast Sanmar ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है। कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 530-541 रुपए है। कंपनी इश्यू से 3850 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।

Chemplast Sanmar का IPO 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा। अगर कंपनी एंकर बुक से कोई फंड जुटाती है तो वह 9 अगस्त को खुलेगा।

3850 करोड़ रुपए के IPO में 1300 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया जाएगा। जबकि 2550 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।

Paytm से LPG सिलेंडर बुक कराने पर मिलेंगे 2700 रुपए का कैशबैक, जानिए क्या है प्रोसेस

फ्रेश इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स के पेमेंट में करेगी। ये 1238.25 करोड़ रुपए के हैं।

Chemplast Sanmar के इश्यू का एक लॉट 27 शेयरों का है। इश्यू का 75 फीसदी क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। वहीं 10 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी के 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

क्या करती है कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें