CleanMax Enviro EnergySolutions IPO: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस (CleanMax Enviro EnergySolutions) अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। इस कंपनी का मालिकाना हक फिलहाल कनाडा की इनवेस्टमेंट फर्म ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के पास है। मनीकंट्रोल को सूत्रों ने बताया कि ब्रुकफील्ड ने हाल ही में क्लीनमैक्स का IPO लाने की योजना को लेकर कुछ इनवेस्टमेंट बैंकों के साथ बातचीत की है। ब्रुकफील्ड ने पिछले साल जून में 36 करोड़ डॉलर लगाकर, क्लीनमैक्स की नियंत्रण हिस्सेदारी खरीदारी थी।
