सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआई) के आईपीओ से पहले शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 13 फीसदी चल रहा हैा। कोल इंडिया (सीआईएल) की इस सब्सिडियरी कंपनी का आईपीओ 20 मार्च को आएगा। यह आईपीओ 1,842 करोड़़ रुपये का है।
सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआई) के आईपीओ से पहले शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 13 फीसदी चल रहा हैा। कोल इंडिया (सीआईएल) की इस सब्सिडियरी कंपनी का आईपीओ 20 मार्च को आएगा। यह आईपीओ 1,842 करोड़़ रुपये का है।
163-172 रुपये प्राइस बैंड
ग्रे मार्केट एक्टिविटीज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक, अनऑफिशियल मार्केट में सीएमपीडीआई के शेयर पर 13 फीसदी प्रीमियम चल रहा है। इनवेस्टरगेन ने 22 रुपये का जीएमपी बताया, जिसका मतलब 12.79 फीसदी लिस्टिंग गेन है। कंपनी ने आईपीओ में शेयर का प्राइस बैंड 163-172 रुपये तय किया है। अपर बैंड के हिसाब से कंपनी की वैल्यूएशन 12,280 करोड़ रुपये है।
24 मार्च तक खुला रहेगा इश्यू
इस आईपीओ में 24 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। एंकर इववेस्टर्स के लिए यह इश्यू 18 मार्च को खुलेगा। कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट्स में 30 मार्च को लिस्ट हो सकते हैं। सीएमपीडीआई की शुरुआत 1975 में हुई थी। यह कोल और मिनरल एक्सप्लोरेशन से जुड़ी कई तरह की कंसल्टेंसी और सपोर्ट सर्विसेज ऑफर करती है। यह माइन प्लानिंग एंड डिजाइन सर्विसेज भी ऑफर करती है।
सीएमपीडीआई का बिजनेस
यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, इनवायरमेंटल मैनेजमेंट, जियोमैटिक्स, स्पेशियलाइज्ड टेक्नोलॉजी सर्विसेज और मैनेजमेंट सिस्टम्स भी ऑफर करती है, जो मुख्य रूप से कोल इंडस्ट्री और दूसरे मिनरल्स के लिए होता है। कंपनी ने कहा है कि इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है।
जनवरी में आया था BCCL का इश्यू
CIL ने इस साल जनवरी में अपनी सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल (BCCL) का आईपीओ पेश किया था। यह आईपीओ 1,071 करोड़ रुपये का था। सीएमपीडीआई का आईपीओ ऐसे वक्त आ रहा है, जब अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई की वजह से शेयर बाजार का सेंटिमेंट काफी कमजोर है। पिछले हफ्तों में मार्केट में तेज गिरावट देखने को मिली है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।