कोल सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआईएल) 20 मार्च को आईपीओ पेश करने की तैयारी में है। यह कोल इंडिया (सीआईएल) की इकाई है। इस इश्यू में 24 मार्च तक निवेश किया जा सकता है। एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 18 मार्च को खुलेगा।
कोल सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआईएल) 20 मार्च को आईपीओ पेश करने की तैयारी में है। यह कोल इंडिया (सीआईएल) की इकाई है। इस इश्यू में 24 मार्च तक निवेश किया जा सकता है। एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 18 मार्च को खुलेगा।
इस आईपीओ में सिर्फ ओएफएस होगा
CMPDIL का आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसका मतलब है कि इस इश्यू के जरिए कोल इंडिया कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। इस इश्यू के जरिए वह अपने 10.71 करोड़ शेयर बेचेगी। कंपनी नए शेयर इश्यू नहीं करेगी। सीएमपीडीआईएल CIL और उसकी सब्सिडियरीज को कंसल्टेंसी सर्विसेज देती है। इनमें कोल एक्सप्लोरेशन, माइन प्लानिंग एंड डिजाइन, अलायड इंजीनियरिंग सर्विसेज, इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग जैसी सेवाएं शामिल हैं।
इस साल जनवरी में आया था BCCL का आईपीओ
इस आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं। इससे पहले कोल इंडिया की दूसरी सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल (BCCL) ने आईपीओ पेश किया था। 1,071 करोड़ रुपये का यह आईपीओ इस साल जनवरी में आया था। कोल इंडिया अपनी सब्सिडियरी कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट करा रही है। वह इनमें अपनी हिस्सेदारी भी बेच रही है।
FY25 में कंपनी का टैक्स बाद प्रॉपिटट 600 करोड़
कोल इंडिया ने सीएमपीडीआईएल के आईपीओ के लिए सेबी के पास 26 मई, 2025 को डीआरएचपी सब्मिट किया था। भारत कुकिंग कोल के बाद यह शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली इस साल साल सीआईएल की दूसरी सब्सिडियरी है। वित्त वर्ष 2024-25 CMPDIL ने करीब 2,102 करोड़ रुपये रेवेन्यू कमाया था। यह एक साल पहले के मुकाबले 23 फीसदी ज्यादा था। कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स इस दौरान 33 बढ़कर 600 करोड़ रुपये रहा।
बाजार में बड़ी गिरावट के बीच आ रहा यह इश्यू
कंपनी का यह इश्यू ऐसे वक्त आ रहा है, जब शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिख रही है। इससे मार्केट का सेंटिमेंट कमजोर है। इस वजह से कुछ कंपनियों ने आईपीओ पेश करने का अपना प्लान टाल दिया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई की वजह से शेयर बाजार में गिरावट आ रही है। यह लड़ाई 28 फरवरी को शुरू हुई थी। अब तक दोनों में से कोई पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें: IPO: क्या बाजार में तेज गिरावट के बीच आएगा Zepto, PhonePe जैसी दिग्गज कंपनियों का आईपीओ?
जेप्टो और फोनपे भी आईपीओ पेश करने की तैयारी में
आईपीओ के लिहाज से 2025 और 2026 बहुत अच्छे रहे थे। लेकिन, इस साल आईपीओ बाजार में सुस्ती दिख रही है। इसकी वजह शेयर बाजार में गिरावट हो सकती है। हालांकि, क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो और फिनटेक कंपनी फोनपे ने अपने आईपीओ के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दोनों कंपनियों का आईपीओ मई या जून में आ सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।