CMPDIL IPO: कोल इंडिया की सब्सिडियरी का आईपीओ खुला, क्या आपको इश्यू में निवेश करना चाहिए?

CMPDIL की शुरुआत 1975 में हुई थी। यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, इनवायरमेंटल मैनेजमेंट, जियोमैटिक्स, स्पेशियलाइज्ड टेक्नोलॉजी सर्विसेज और मैनेजमेंट सिस्टम्स ऑफर करती है, जो मुख्य रूप से कोल इंडस्ट्री और दूसरे मिनरल्स के लिए होता है

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 1:53 PM
Story continues below Advertisement
इस आईपीओ में 24 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है।

कोल इंडिया (सीआईएल) की सब्सिडियरी कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआईएल) का आईपीओ 20 मार्च को खुल गया है। इस आईपीओ में 24 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। यह आईपीओ 1,842 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने प्रति शेयर 163-172 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर कंपनी की वैल्यूएशन करीब 12,280 करोड़ रुपये आती है।

क्या है कंपनी का बिजनेस?

CMPDIL की शुरुआत 1975 में हुई थी। यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, इनवायरमेंटल मैनेजमेंट, जियोमैटिक्स, स्पेशियलाइज्ड टेक्नोलॉजी सर्विसेज और मैनेजमेंट सिस्टम्स ऑफर करती है, जो मुख्य रूप से कोल इंडस्ट्री और दूसरे मिनरल्स के लिए होता है। कंपनी ने कहा है कि इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है।


क्या यह इश्यू सिर्फ ओएफएस है?

निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि यह आईपीओ सिर्फ ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि कंपनी इनवेस्टर्स को नए शेयर जारी नहीं करेगी। ओएफएस में सीआईएल अपने 10.71 करोड़ शेयर बेचेगी। निवेशक को इस आईपीओ में कम से कम शेयरों के एक लॉट के लिए अप्लाई करना होगा। एक लॉट 80 शेयरों का है। एक लाट की कीमत प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर 13,760 रुपये है।

FY25 में कंपनी का टैक्स बाद प्रॉफिट कितना?

कोल इंडिया ने सीएमपीडीआईएल के आईपीओ के लिए सेबी के पास 26 मई, 2025 को डीआरएचपी सब्मिट किया था। भारत कुकिंग कोल के बाद यह शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली इस साल साल सीआईएल की दूसरी सब्सिडियरी है। वित्त वर्ष 2024-25 में CMPDIL ने करीब 2,102 करोड़ रुपये रेवेन्यू कमाया था। यह एक साल पहले के मुकाबले 23 फीसदी ज्यादा था। कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स इस दौरान 33 बढ़कर 600 करोड़ रुपये रहा।

क्या आपको इस इश्यू में निवेश करना चाहिए?

आनंदराठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स का मानना है कि कंपनी ने इस आपीओ में शेयर की कीमत कम नहीं रखी है। इसलिए इस इश्यू में लंबी अवधि के लिहाज से निवेश किया जा सकता है। अरिहंत कैपिटल मार्केट्स ने कहा है कि सरकार का फोकस एनर्जी सिक्योरिटी पर है। इसके लिए कोयले का उत्पादन बढ़ाना होगा। सीएमपीडीआईएल कंसल्टेंसी के मामले में 'वन-स्टॉप-शॉप' की तरफ बढ़ रही है। इसका मतलब है कि कंपनी के लिए कैश फ्लो बना रहेगा। कंपनी का बिजनेस मॉडल ऐसा है, जिसमें ज्यादा कैपिटल की जरूरत नहीं पड़ती।

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट का कहना है कि सीएमपीडीआईएल पर किसी तरह का कर्ज नहीं है। इनवेस्टर्स शॉर्ट टू मीडियम टर्म के लिए इस इश्यू में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना होगा कि यह इश्यू ऑफर फॉर सेल है। इसका मतलब है कि इस आईपीओ से सीएमपीडीआईएल की जेब में पैसा नहीं जाएगा। दूसरा, रेवेन्यू के लिए सीएमपीडीआईएल अपने पेरेंट कंपनी CIL पर 90 फीसदी निर्भर है।

यह भी पढ़ें: IPO News : भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट जल्द ही IPO के लिए दाखिल करेगी अर्जी

CIL ने इस साल जनवरी में अपनी सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल (BCCL) का आईपीओ पेश किया था। यह आईपीओ 1,071 करोड़ रुपये का था। सीएमपीडीआई का आईपीओ ऐसे वक्त आ रहा है, जब अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई की वजह से शेयर बाजार का सेंटिमेंट काफी कमजोर है। बीते दिनों में मार्केट में तेज गिरावट देखने को मिली है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।