Get App

Cogent E-Services ने IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए SEBI में दाखिल किए दस्तावेज, जानें सभी डिटेल

Cogent E-Services IPO: इनिशियल शेयर सेल में 150 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2022 पर 5:21 PM
Cogent E-Services ने IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए SEBI में दाखिल किए दस्तावेज, जानें सभी डिटेल
Cogent E-Services ने IPO के लिए SEBI में दाखिल किए दस्तावेज

Cogent E-Services IPO: कॉगेंट ई-सर्विसेज लिमिटेड ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, इनिशियल शेयर सेल में 150 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों की तरफ से 994.68 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है।

कंपनी 30 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयरों के प्राइवेट प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा प्री-IPO प्लेसमेंट किया जाता है, तो नए इश्यू का साइज कम हो जाएगा।

नए इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार और मौजूदा आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, वर्किंग कैपिटल की जरूरतो और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए आईटी असेट्स में निवेश के फाइनेंस के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें