Committed Cargo Care IPO: पहले ही दिन 2.36 गुना भरा आईपीओ, रिटेल निवेशकों ने लगाई 4 गुना अधिक बोली

Committed Cargo Care IPO: कमिटेड कार्गो केयर के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को पहले दिन निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। शुक्रवार 6 अक्टूबर को बोली के पहले ही दिन कंपनी का इश्यू 2.36 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी को रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 3.94 गुना अधिक बोली मिली। वहीं अन्य की कैटेगरी में इसे 0.79 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला

अपडेटेड Oct 06, 2023 पर 9:54 PM
कमिटेड कार्गो केयर की IPO से कुल 24.95 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है

Committed Cargo Care IPO: कमिटेड कार्गो केयर के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को पहले दिन निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। शुक्रवार 6 अक्टूबर को बोली के पहले ही दिन कंपनी का इश्यू 2.36 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी को रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 3.94 गुना अधिक बोली मिली। वहीं अन्य की कैटेगरी में इसे 0.79 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत कुल 30,75,200 शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में उसे 72,68,800 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

कमिटेड कार्गो केयर अपने आईपीओ से कुल 24.95 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। आईपीओ के लिए 77 रुपये का फिक्स भाव रखा गया है। बोली लगाने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2023 है। कंपनी का यह इश्यू पूरी तरह से नए शेयरों का है, यानी IPO से मिलने वाली सारी रकम कंपनी के खाते में जाएगी।

कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।


यह भी पढ़ें- IT Stocks: आईटी शेयरों का हो सकता है हाल बेहाल, JP मॉर्गन की एक रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

कंपनी के आईपीओ के लिए निवेशक लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 1,600 शेयर होगे। रिटेल निवेशक न्यूनतम और अधिकतम 1 लॉट की बोली ही लगा सकते हैं। 1 लॉट की बोली लगाने के लिए उन्हें कुल 1,23,200 (1,600 x 77) रुपये निवेश करने होंगे।

कंपनी के बारे में

यह लॉजिस्टिक्स सेवाएं मुहैया कराने वाली अग्रणी कंपनी है। कार्गो और ऑर्डर मैनेजमेंट, अंतरराष्ट्रीय माल फॉरवर्डिंग, कूरियर, कस्टम ब्रोकरेज और क्रॉस-बॉर्डर मूवमेंट में इसे महारत हासिल है। इसकी योजना देश के सभी प्रमुख महानगरों में अपने कारोबार का विस्तार करने की है।

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने कुल 122.22 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था और 5.33 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। फेडेक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू की बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस IPO के लिए रजिस्ट्रार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।