Committed Cargo Care IPO: इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी 'कमिटेड कार्गो केयर लिमिटेड' का इनीशियल पब्लिक ऑफिर (IPO) शुक्रवार 6 अक्टूबर से बोली के लिए खुल रहा है। कंपनी ने अपने IPO के लिए 77 रुपये प्रति शेयर का फिक्स प्राइस बैंड रखा है और इस आईपीओ से वह करीब 24.95 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। कंपनी के आईपीओ के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर को होगी। कमिटेड कार्गो केयर ने बुधवार को एक बयान में बताया कि उसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
कंपनी के IPO का पूरा हिस्सा नए शेयरों का है। कुल 32.4 शेयरों को बिक्री के लिए रखा गया है, जिनमें से प्रत्येक की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
कंपनी के आईपीओ के लिए निवेशक लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 1,600 शेयर होगे। रिटेल निवेशक न्यूनतम और अधिकतम 1 लॉट की बोली ही लगा सकते हैं। 1 लॉट की बोली लगाने के लिए उन्हें कुल 1,23,200 (1,600 x 77) रुपये निवेश करने होंगे।
कमिटेड कार्गो केयर लिमिटेड के डायरेक्ट और सीईओ नितिन भारल ने कहा, "इस IPO के जरिए जुटाई गई राशि हमारी वर्किंग कैपिटल को मजबूत करने में सहायक होगी। इससे हमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिना किसी रुकावट के कार्गो मैनेजमेंट के अपने मिशन को जारी रख सकेंगे।"
यह लॉजिस्टिक्स सेवाएं मुहैया कराने वाली अग्रणी कंपनी है। कार्गो और ऑर्डर मैनेजमेंट, अंतरराष्ट्रीय माल फॉरवर्डिंग, कूरियर, कस्टम ब्रोकरेज और क्रॉस-बॉर्डर मूवमेंट में इसे महारत हासिल है। इसकी योजना देश के सभी प्रमुख महानगरों में अपने कारोबार का विस्तार करने की है।
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने कुल 122.22 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था और 5.33 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। फेडेक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू की बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस IPO के लिए रजिस्ट्रार है।