देश में पहली बार आने वाला है क्रूज कंपनी का IPO, ₹800 करोड़ रह सकता है साइज

Cordelia Cruises IPO: कॉर्डेलिया क्रूज भारत की प्रीमियम क्रूज लाइन है। कंपनी ने 2021 में अपनी शुरुआत के बाद से अपने क्रूज पर 530,000 मेहमानों का स्वागत किया है। पब्लिक इश्यू के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI की मंजूरी लिया जाना बाकी है

अपडेटेड Feb 14, 2025 पर 8:35 PM
Story continues below Advertisement
Waterways Leisure Tourism की शुरुआत एनआरआई राजेश होतवानी ने मुंबई के हितेश वकील के साथ मिलकर की थी।

कॉर्डेलिया क्रूज ऑपरेट करने वाली वाटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड (Waterways Leisure Tourism) का बोर्ड अपने फ्लीट में दो और जहाज जोड़ना चाहता है। इस खरीद के लिए IPO के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। अगर ऐसा होता है तो देश में पहली बार किसी क्रूज ऑपरेटर का IPO आएगा। अभी इसके लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI की मंजूरी लिया जाना बाकी है।

वाटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड की शुरुआत एनआरआई राजेश होतवानी ने मुंबई के हितेश वकील के साथ मिलकर की थी। होतवानी 20 वर्षों से मॉरीशस में रह रहे हैं। एक बयान में कहा गया है कि कंपनी ने 2021 में अपनी शुरुआत के बाद से अपने क्रूज पर 530,000 मेहमानों का स्वागत किया है। कॉर्डेलिया क्रूज भारत की प्रीमियम क्रूज लाइन है।

अपने फ्लीट में 2 और जहाजों को जोड़ने से वाटरवेज लीजर टूरिज्म की गेस्ट कैपेसिटी में 4,000 यात्रियों की वृद्धि होगी। इससे कुल क्षमता लगभग 6,000 हो जाएगी। इसके अलावा नए जहाजों में 1,800 से 2,200 नए स्टेटरूम और सुइट्स होंगे।


जहाज खरीदने के लिए कई क्रूज कंपनियों के साथ चल रही बात

कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ जुर्गन बैलोम ने एक बयान में कहा कि कॉर्डेलिया क्रूज वर्तमान में अमेरिका और यूरोप की ऐसी कई प्रमुख क्रूज कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है, जो 2,000 से 2,500 मेहमानों की क्षमता वाले छोटे जहाजों को बेचना चाहती हैं। बैलोम के मुताबिक, "हमारे पास मौजूदा क्रूज लाइंस से कई प्रस्ताव हैं क्योंकि वे अपने फ्लीट को बड़े जहाजों से अपग्रेड कर रही हैं। बाजार के मौजूदा डायनैमिक्स को देखते हुए यह हमारे लिए अपने फ्लीट का विस्तार करने का एक ठीक समय है।"

Innovatiview India ला रही है ₹2000 करोड़ का IPO, ड्राफ्ट किया जमा

एक अन्य घोषणा में मुंबई स्थित कंपनी ने कहा कि वाइस एडमिरल अनिल चोपड़ा इसके बोर्ड में शामिल होंगे। वाटरवेज लीजर टूरिज्म के बोर्ड में पहले से जुर्गन बैलोम, आदित्य गुप्ता और कोरली अंसारी मौजूद हैं। बोर्ड के आगे विस्तार की उम्मीद है। इसके लिए टूरिज्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में विशेषज्ञता रखने वाले सदस्यों को इनवाइट किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।