मेनबोर्ड सेगमेंट में और 2 नए IPO, ₹295 करोड़ तक है फ्रेश इश्यू का साइज; SEBI से मिली मंजूरी

Upcoming IPOs: कोटेक हेल्थकेयर देश में CDMO इंडस्ट्री की एक नामी कंपनी है। दीपा ज्वैलर्स ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में एक B2B डिजाइनर है। दोनों कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। एक इश्यू में 295 करोड़ रुपये और दूसरे में 250 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी होंगे

अपडेटेड May 23, 2026 पर 12:17 PM
दोनों कंपनियों को 18 मई 2026 को SEBI से ऑब्जर्वेशन प्राप्त हुए।

दवा क्षेत्र की कंपनी कोटेक हेल्थकेयर और ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी दीपा ज्वेलर्स को कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI से IPO लाने की मंजूरी मिल गई है। कोटेक हेल्थकेयर ने सितंबर 2025 में और दीपा ज्वेलर्स ने दिसंबर 2025 में IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) सेबी के पास जमा किया था। दोनों कंपनियों को 18 मई 2026 को SEBI से ऑब्जर्वेशन प्राप्त हुए। इन ऑब्जर्वेशंस को IPO लाने की मंजूरी माना जाता है। दोनों कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

कोटेक हेल्थकेयर देश में कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO) इंडस्ट्री की एक नामी कंपनी है। इसके IPO में 295 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 60 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। कंपनी नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 226.25 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नए प्रोजेक्ट शुरू करने, मौजूदा उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए प्रोडक्ट बनाने के लिए करेगी। बाकी पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च किए जाएंगे।

Deepa Jewellers IPO


दीपा ज्वैलर्स के IPO में 250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 1,18,48,340 शेयरों का ओएफएस होगा। OFS में कंपनी के प्रमोटर अशोक अग्रवाल और सीमा अग्रवाल शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 215 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लंबी अवधि की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। पैसे खरीद, मेंटेनेंस, इनवेंट्री यानि कि स्टॉक बढ़ाने के लिए खर्च होंगे। बाकी पैसे सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए रहेंगे।

दीपा ज्वैलर्स ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में एक B2B डिजाइनर है। इसका मतलब है कि यह बिजनेस टू बिजनेस डील करती है। यह हॉलमार्क वाली सोने की ज्वेलरी को प्रोसेस और सप्लाई करती है। इसका कामकाज मुख्य रूप से तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल राज्यों में फैला हुआ है।

IPOs This Week: 25 मई से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 3 नए पब्लिक इश्यू, 6 कंपनियां होंगी लि​स्ट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।