IPOs This Week: 25 मई से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 3 नए पब्लिक इश्यू, 6 कंपनियां होंगी लि​स्ट

IPOs This Week: मई महीने में अब तक मेनबोर्ड सेगमेंट में एक रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट को छोड़कर किसी और कंपनी का पब्लिक इश्यू नहीं आया है। नए शुरू हो रहे सप्ताह में भी यह सूखा बरकरार रहेगा। बाजार के मौजूदा हालात को देखते हुए कुछ कंपनियों ने अपने लिस्टिंग प्लान कुछ वक्त के लिए टाल दिए हैं

अपडेटेड May 23, 2026 पर 10:20 AM
Story continues below Advertisement
नए सप्ताह में लिस्ट होने वाली सभी कंपनियां भी SME हैं।

25 मई से शुरू हफ्ते में देश में 3 नए IPO खुलने वाले हैं। लेकिन सभी SME सेगमेंट के हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट में इस बार भी कोई नया IPO नहीं आ रहा है। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 4 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। शेयर बाजार में होने वाली नई लिस्टिंग्स की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 6 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। ये सभी भी SME हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Yaashvi Jewellers IPO: ₹43.88 करोड़ का इश्यू 25 मई को खुल रहा है। इसमें 27 मई तक पैसे लगाए जा सकेंगे। IPO में 53 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। फाइनल इश्यू प्राइस ₹83 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1600 शेयर है। क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 29 मई को फाइनल होगा, जिसके बाद शेयर BSE SME पर 2 जून को लिस्ट होने की उम्मीद है।


Rajnandini Fashion India IPO: ₹18.21 करोड़ का IPO 26 मई को खुलेगा। इसमें 29 लाख नए शेयर जारी होंगे। प्राइस बैंड ₹59-₹63 प्रति शेयर है। लॉट साइज 2,000 शेयर है। इश्यू 29 मई को बंद होगा। इसके बाद अलॉटमेंट 1 जून को फाइनल होगा। लिस्टिंग BSE SME पर 3 जून को हो सकती है।

SMR Jewels IPO: यह भी 26 मई को खुलेगा और 29 मई को बंद होगा। कंपनी ₹67.23 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू में ₹54 करोड़ के 40 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹13.23 करोड़ के 10 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹128-₹135 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1000 शेयर है। अलॉटमेंट 1 जून को फाइनल हो सकता है। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 3 जून को होने की उम्मीद है।

पहले से खुले IPO

Bio Medica Laboratories IPO: ₹52.43 करोड़ का इश्यू 21 मई को खुला था और 25 मई को बंद होगा। यह फुली सब्सक्राइब हो चुका है। प्राइस बैंड ₹132-₹139 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,000 शेयर है। IPO में ₹47.19 करोड़ के 34 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। साथ ही ₹5.24 करोड़ के 4 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 26 मई को फाइनल होगा। लिस्टिंग NSE SME पर 29 मई को हो सकती है।

Autofurnish IPO: यह भी 21 मई को खुला था और 25 मई को बंद होगा। इसे इसे अभी तक 43 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ₹14.60 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO में ₹41 प्रति शेयर के भाव पर बोली लगा सकते हैं। लॉट साइज 3,000 शेयर है। IPO में 36 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 26 मई को फाइनल हो सकता है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 29 मई को हो सकती है।

Q-Line Biotec IPO: ₹214.48 करोड़ का पब्लिक इश्यू 21 मई को खुला था और 25 मई को बंद होगा। इसमें 63 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। इश्यू लगभग 10 गुना भर चुका है। प्राइस बैंड ₹326-₹343 प्रति शेयर और लॉट साइज 400 शेयर है। क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 26 मई को फाइनल हो सकता है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 29 मई को हो सकती है।

M R Maniveni IPO: ₹27.04 करोड़ का इश्यू 22 मई को ओपन हुआ था। इसमें 26 मई तक पैसे लगाए जा सकते हैं। यह फुली सब्सक्राइब हो चुका है। इश्यू में 52 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹51-₹52 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। इश्यू बंद होने के बाद अलॉटमेंट 27 मई को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 1 जून को लिस्ट हो सकते हैं।

ChatGPT मेकर OpenAI भी लाएगी IPO, जल्द जमा होगा ड्राफ्ट: इसी साल लिस्ट होने की तैयारी

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 25 मई को NSE SME पर NFP Sampoorna Foods की लिस्टिंग होगी। 26 मई को Teamtech Formwork Solutions के शेयर NSE SME पर अपनी शुरुआत करेंगे। 27 मई को BSE SME पर Vegorama Punjabi Angithi के लिस्ट होने की उम्मीद है। 29 मई को NSE SME पर Bio Medica Laboratories और Q-Line Biotec की लिस्टिंग हो सकती है। इसी दिन BSE SME पर Autofurnish लिस्ट होने वाली है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।