Crizac IPO : स्टूडेंट रिक्रुटमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर Crizac अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ में केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयरों की बिक्री होगी और इसमें फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसका मतलब है कि आईपीओ का पूरा फंड प्रमोटर्स को मिलेगा।
