DCX Systems ने 600 करोड़ रुपये के IPO के लिए सेबी में डाली अर्जी, जानिए अहम बातें

दिसंबर 2021 तक इजरायल, अमेरिका , कोरिया और भारत जैसे देशों में कंपनी के 26 कस्टमर थे। इसमें से कुछ कस्टमर फॉर्च्यून 500 कंपनियों में शामिल हैं

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 5:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम्स और केबल हार्नेसेज बनाने वाली भारत की लीडिंग कंपनियों में से एक है.

DCX Systems IPO: DCX Systems ने सेबी में आईपीओ के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपनी अर्जी दाखिल कर दी है। इस आईपीओ में 500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि 100 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा। इस ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के वर्तमान शेयर धारक और प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी की बिक्री करेंगे।

ऑफर फॉर सेल में NCBG Holdings Inc और VNG Technology अपने 50-50 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। वर्तमान में इन प्रमोटरों की कंपनी में 44.32 फीसदी हिस्सेदारी है।

कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसों में से 120 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। बता दें कि 28 फरवरी 2022 तक कंपनी का कुल कर्ज 451.51 करोड़ रुपये था।


Fineotex Chemical के शेयरों ने 1 महीने में दिखाई 30% की तेजी, आशिष कोचालिया ने भी खरीदी 1.8% हिस्सेदारी

कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसों में से 200 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वित्त वर्ष 2023 के वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने में करेगी जबकि 44.90 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी Raneal Advanced Systems PVt Ltd की विस्तार योजना में होगा जो कि एक इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज ईकाई लगाने जा रही है।

Edelweiss Financial Services Ltd, Axis Capital Ltd और Saffron Capital Advisors Pvt Ltd इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

कंपनी इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम्स और केबल हार्नेसेज बनाने वाली भारत की लीडिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी बंगलूरू के हाई- टेक डिफेंस एंड एयरोस्पेस पार्क SEZ में स्थित अपने उत्पादन ईकाई के जरिए काम करती है। यह ईकाई 30,000 वर्ग फिट में फैली हुई है।

दिसंबर 2021 तक इजरायल, अमेरिका , कोरिया और भारत जैसे देशों में कंपनी के 26 कस्टमर थे। इसमें से कुछ कस्टमर फॉर्च्यून 500 कंपनियों में शामिल हैं। इसके अलावा कई मल्टीनेशनल कंपनियां और स्टार्टअप कंपनी के ग्राहक लिस्ट में है। 28 फरवरी 2022 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 2499.30 करोड़ रुपये थी।

दिसंबर 2021 में खत्म हुए 9 महीनों में कंपनी की आय 728.23 करोड़ रुपये थी जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 548.49 करोड़ रुपये पर थी। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 33.20 करोड़ रुपये पर था जबकि इसके पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 28.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।