DCX Systems IPO की आज है लिस्टिंग, पहले दिन ही निवेशकों को मिल सकता है 40% का फायदा

DCX Systems IPO Listing: एनालिस्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार के सकारात्मक माहौल, कंपनी के वाजिब वैल्यूएशन और IPO को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए DCX सिस्टम्स के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 8:11 AM
Story continues below Advertisement
DCX SYSTEMS ने अपने IPO से 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं

DCX Systems IPO Listing: इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम्स और केबल हारनेस बनाने वाली कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के IPO के लिए बोली लगाने वाले निवेशकों के लिए आज का अच्छा दिन हो सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो, DCX सिस्टम्स के शेयर आज स्टॉक एक्सचेंजों पर अपने 207 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 35 से 40 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से भी मोटे तौर पर ऐसा ही संकेत मिल रहा है।

एनालिस्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार के सकारात्मक माहौल, कंपनी के वाजिब वैल्यूएशन, निवेशकों की तरफ से IPO को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर पर सरकार का लगातार बढ़ता फोकस और कंपनी का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन कुछ ऐसे पहलू हैं, जिसके चलते DCX सिस्टम्स के IPO की मजबूत प्रीमियम के साथ लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है।

एक्सपर्ट्स का क्या है कहना?

Mehta Equities के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट (रिसर्च), प्रशांत ताप्से ने बताया, "शेयर बाजार में तेजी के रुख और डिफेंस सेक्टर के शेयरों को लेकर बढ़े रूझान को देखते हुए, DCX सिस्टम्स कल अपने 207 रुपये के इश्यू प्राइस से कहीं अधिक कीमत पर लिस्टिंग का मजबूत संकेत दे रहा है। IPO को निवेशकों से मिली हुई मजबूत प्रतिक्रिया को देखते हुए, हमें इसके 280 से 290 रुपये के भाव पर लिस्ट होने की उम्मीद है, जो इसके इश्यू प्राइस से करीब 40 फीसदी अधिक है।"


यह भी पढ़ें- Stocks to Buy: इस शेयर से मिल सकता है 46% का दमदार रिटर्न, HDFC सिक्योरिटीज ने दिया नया टारगेट प्राइस

Hem Securities की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, आस्था जैन ने भी DCX सिस्टम्स के शेयरों के अपने इश्यू प्राइस से 36-40 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद जताई है।

DCX Systems के IPO को मिली थी 61.77 गुना बोली

बता दें कि DCX Systems के IPO को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। IPO को आखिरी दिन तक कुल 69.79 गुना बोली मिली। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों का करीब 61.77 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशक (NII) ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए 43.97 गुना अधिक बोली लगाई है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए 84.32 गुना अधिक बोली लगाई।

डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की इस कंपनी ने अपने IPO से 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ऑफर का प्राइस बैंड 197 से 207 रुपये तय किया गया था।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से क्या मिल रहा संकेत?

बाजार जानकारों के मुताबिक, DCX सिस्टम्स के शेयर बुधवार 9 नवंबर को ग्रे मार्केट में 290-292 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, जो इसके 207 रुपये के इश्यू प्राइस से 85 रुपये का करीब 40% अधिक है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट इस समय DCX सिस्टम्स के शेयरों के 40% के प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है।

कंपनी के बारे में डिटेल्स

DCX Systems बेंगलूरु की एक कंपनी है जो केबल्स और वायर हार्नेस एसेंबलीज तैयार करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू वित्त वर्ष 2020 में 449 करोड़ रुपये से 56.64 फीसदी की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 1102 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का ऑर्डर बुक भी इस अवधि में 1941 करोड़ रुपये से उछलकर 2369 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।