DEE Development Systems IPO: पाइपिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 9 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 13.44 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.49 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 418 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 193-203 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 21 जून तक निवेश का मौका रहेगा।
