Get App

DEE Development Engineers IPO: आज 19 जून से लगा सकेंगे पैसे, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹125 करोड़

DEE Development Engineers IPO Details: इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। डी डेवलपमेंट को स्थापित क्षमता के मामले में देश में प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशन में सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। OFS के तहत प्रमोटर और सीएमडी कृष्ण ललित बंसल शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 19, 2024 पर 9:30 AM
DEE Development Engineers IPO: आज 19 जून से लगा सकेंगे पैसे, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹125 करोड़
DEE Development Engineers IPO क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 24 जून को और लिस्टिंग BSE, NSE पर 26 जून को होने की उम्मीद है।

DEE Development Engineers IPO: पाइपिंग सॉल्यूशंस कंपनी डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स का IPO 19 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 125 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए हैं। बीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किए गए सर्कुलर के मुताबिक, कंपनी ने 203 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 19 फंड हाउसेज को 61.63 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इस तरह कुल अलॉटमेंट 125.1 करोड़ रुपये का रहा।

सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) पीटीई, ऑरिगिन मास्टर फंड, पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स, SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी उन फंड्स में शामिल हैं, जिन्हें शेयर अलॉट किए गए। इसके अलावा, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, LIC म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड को भी एंकर राउंड में शेयर अलॉट किए गए।

प्राइस बैंड और लॉट साइज

निवेशकों के पास DEE Development Engineers IPO में 21 जून तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 418 करोड़ रुपये जुटाने का है। प्राइस बैंड 193-203 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 73 शेयर रखा गया है। IPO में 325 करोड़ रुपये के 1.6 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 93.01 करोड़ रुपये के 45.82 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS के तहत प्रमोटर और सीएमडी कृष्ण ललित बंसल शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। वर्तमान में बंसल के पास DEE Development Engineers में 74.74 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें