Deepak Builders & Engineers India IPO: कंस्ट्रक्शन कंपनी दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स का 260 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू सोमवार, 21 अक्टूबर से ओपन हो गया। तगड़े रिस्पॉन्स के चलते शाम 5 बजे तक यह 4.12 गुना भर गया। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 4.26 गुना सब्सक्राइब हो चुका है और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 6.12 गुना भर चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्से को अभी तक 52% सब्सक्रिप्शन मिला है।
