Get App

Delhivery IPO : SoftBank और Carlyle 40% घटा सकती हैं अपना OFS पोर्शन, 11 मई को इश्यू खुलने की उम्मीद

इस इश्यू से मिली धनराशि को अधिग्रहण और अन्य रणनीतियों के जरिए कंपनी की ऑर्गैनिक और इनऑर्गैनिक ग्रोथ से जुड़ी योजनाओं में इस्तेमाल किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 1:49 PM
Delhivery IPO : SoftBank और Carlyle 40% घटा सकती हैं अपना OFS पोर्शन, 11 मई को इश्यू खुलने की उम्मीद
Delhivery IPO का 19 मई को अलॉटमेंट होगा और 23 मई को डीमैट अकाउंट (demat account) में शेयर पहुंच जाएंगे

Delhivery IPO : लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन स्टार्टअप डेल्हीवरी लि. का आईपीओ 11 मई को खुलने और 13 मई को बंद होने की संभावना है। दो वरिष्ठ बैंकरों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी देते हुए कहा कि बाजार के हालात को देखते हुए कंपनी ने अपने आईपीओ का साइज लगभग 30 फीसदी घटा दिया है। वहीं बड़े इनवेस्टर्स से जुड़े ओएफएस पोर्शन में भी कमी की जा सकती है।

19 मई को अलॉटमेंट होगा और 23 मई को डीमैट अकाउंट (demat account) में शेयर पहुंच जाएंगे। एक बैंकर ने कहा, कंपनी के शेयर 24 मई को एक्सचेंज में लिस्ट हो जाएंगे।

Delhivery ने घटाया आईपीओ का साइज

इससे पहले डेल्हीवरी की अपने IPO का साइज 7,460 करोड़ रुपए रखने की योजना थी, जिसे घटाकर 5,235 करोड़ रुपए कर दिया गया है। गुड़गांव बेस्ड स्टार्टअप ने IPO पर चर्चा के लिए शनिवार को बोर्ड की बैठक की थी। एक अन्य बैंकर ने कहा, कंपनी नए इश्यू जारी करके 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगी और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये 1,235 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें