Dharmaj Crop Guard IPO: एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड (Dharmaj Crop Guard) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को बुधवार को तीसरे और आखिरी दिन तक कुल 35.49 गुना अधिक बोली मिली। कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 80.12 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में निवेशकों ने करीब 28.43 शेयरों के लिए बोली जमा की। कंपनी ने मूल रूप से IPO के तहत 1.05 करोड़ शेयरों को बोली के लिए रखा था। हालांकि IPO खुलने के एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 75 करोड़ रुपये जुटाने के बाद कंपनी ने अफना साइज घटाकर 80.12 लाख शेयरों को कर दिया था।
