Dharmaj Crop Guard IPO: दूसरे दिन 5.97 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ इश्यू, GMP से भी मिल रहे अच्छे संकेत

Dharmaj Crop Guard IPO Day 2: नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने दूसरे दिन काफी बढ़-चढ़कर बोली लगाई और अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयरों का अब तक 8.74 गुना अधिक सब्स्क्राइब किया है

अपडेटेड Nov 29, 2022 पर 8:51 PM
Cosmo First ने पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को 238.39% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

Dharmaj Crop Guard IPO Subscription Day 2: एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी धर्मज क्रॉप गॉर्ड का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) मंगलवार को बोली खुलने के दूसरे दिन तक 5.97 गुना अधिक सब्सक्राइब मिला है। Dharmaj Crop Guard ने अपने आईपीओ के तहत 80.12 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में अभी तक उसे करीब 4.78 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिल चुकी है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने आज काफी बढ़-चढ़कर बोली लगाई और अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयरों का अब तक 8.74 गुना अधिक सब्स्क्राइब किया है।

रिटेल निवेशक (Retail Investors) ने अपने हिस्से के आरक्षित शेयरों के लिए 7.75 गुना अधिक बोली लगाई है। हालांकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के कोटे में कंपनी को अभी तक सिर्फ 76 सब्सक्रिप्शन मिला है। Dharmaj Crop Guard का IPO बुधवार 30 नवंबर तक खुला रहेगा।

216 से 237 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड

धर्मज क्रॉप गार्ड ने IPO के लिए 216 से 237 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। 237 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से, कंपनी अपने IPO से कुल 251.14 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 216 करोड़ के कंपनी ने फ्रेश शेयर जारी किए हैं, जबकि बाकी 35.14 करोड़ के शेयर कंपनी के प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों ने अपनी तरह से बिक्री के लिए रखा है।


Dharmraj Crop IPO GMP Today

अनलिस्टेड मार्केट पर नजर रखने वाले जानकारों ने बताया कि मंगलवार को धर्मज क्रॉप गॉर्ड के शेयर 55 रुपये के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे थे, जो इसके 237 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 23% अधिक है। हालांकि जानकारों का यह भी कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस राय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है।

यह भी पढ़ें- Cosmo Films के शेयर दो दिन में 17% उछले, जल्द शेयर बायबैक का ऐलान कर सकती है कंपनी

क्या है Dharmaj Crop का कारोबार?

Dharmaj Crop Guard कंपनियों और सीधे किसानों के लिए कीटनाशक, फंगीसाइड्स, हर्बीसाइड्स, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर, सूक्ष्म उर्वरक और एंटीबायोटिक जैसे कई एग्रो केमिकल फॉर्मूलेशन को बनाती है। कंपनी के उत्पादों को लैटिन अमेरिका, पूर्वी अफ्रीकी देशों, खाड़ी देशों और पूर्वी एशिया के 25 से अधिक देशों को निर्यात किया जाता है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021-22 में इसका मुनाफा 37 फीसदी बढ़कर 28.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 394.2 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी ने 220.9 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 18.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

Dharmaj Crop में क्या निवेश करना ठीक है?

केआर चोकसी (KR Choksey) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी बी2सी और बी2बी दोनों क्लाइंट बेस के साथ एक उभरती हुई कंपनी है। इसलिए कंपनी की दीर्घकालिक संभावनाएं अनुकूल हैं। कंपनी की आगे अच्छी अर्निंग्स की संभावनाएं हैं। वैल्यूएशन पर गौर करें तो DCGL का इश्यू इंडस्ट्री की अन्य कंपनियों की तुलना में डिस्काउंट पर उपलब्ध है। KR Choksey ने सभी पॉजिटिव फैक्टर्स को देखते हुए DCGL के आईपीओ के लिए ‘सब्सक्राइब’ की सलाह दी है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।