DOMS इंडस्ट्रीज का 1,200 करोड़ का IPO 13 दिसंबर को लॉन्च हुआ। स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 750-790 रुपये प्रति शेयर है। यह IPO 15 दिसंबर को बंद हो जाएगा। गुजरात की यह कंपनी इस इश्यू के जरिये 1,200 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 350 करोड़ के 44.3 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर्स 850 करोड़ रुपये के 1.07 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। ज्यादातर एनालिस्ट्स ने इस ऑफर को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। हम यहां आपको कंपनी के बिजनेस मॉडल से जुडे़ अहम पहलुओं, फाइनेंस, परफॉर्मेंस आदि के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
