Doms Industries IPO : पेंसिल और स्टेशनरी सामान बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज 14 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 15.19 गुना सब्सक्राइब हो गया है। NSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक डोम्स इंडस्ट्रीज की तरफ से 88,37,407 शेयरों के ऑफर के मुकाबले 13.42 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। इस तरह इश्यू के दूसरे दिन तक आईपीओ को 15.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 64 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
