Dosti Realty IPO : मुंबई स्थित दोस्ती रियल्टी लिमिटेड (DRL) फंड जुटाने के लिए आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने ठाणे और भिवंडी बेल्ट में वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में विस्तार की योजना बनाई है। इसके साथ ही कंपनी अगले 1 से दो साल के भीतर आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी ने साफ तौर पर यह नहीं बताया है कि आईपीओ के तहत कितना फंड जुटाया जाएगा। दोस्ती रियल्टी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक गोराडिया ने मनीकंट्रोल को एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी है।
