Dreamfolks IPO का प्राइस बैंड तय, सब्सक्रिफ्शन से पहले ये 7 बातें जानना आपके लिए है जरूरी

बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Dreamfolks के IPO का प्राइस बैंड 308 से 326 रुपये प्रति इक्विटी शेयर फिक्स किया गया है

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
सोमवार को ग्रे मार्केट (grey market) में Dreamfolks Services Ltd के शेयर 70 रुपये प्रीमियम पर उपलब्ध हैं

Dreamfolks IPO : ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ बिडिंग के लिए 24 अगस्त को खुलने जा रहा है और 26 अगस्त, 2022 तक खुला रहेगा। ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड ने IPO का प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Dreamfolks के IPO का प्राइस बैंड 308 से 326 रुपये प्रति इक्विटी शेयर फिक्स किया गया है। उधर, सोमवार को ग्रे मार्केट (grey market) में Dreamfolks Services Ltd के शेयर 70 रुपये प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

यहां हम Dreamfolks IPO से जुड़ी अहम डिटेल्स दे रहे हैं, जो सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले आपके लिए जानना जरूरी हैं...

ड्रीमफोक्स आईपीओ का GMP


बाजार के जानकारों के मुताबिक, आज ग्रे मार्केट में आईपीओ 70 रुपये के ग्रे मार्केट प्रीमियम पर है, जो उसके अपर प्राइस बैंड से 21.50 फीसदी ज्यादा है।

Shanghai United Imaging Healthcare के शेयरों की शानदार लिस्टिंग, पहले ही दिन स्टॉक्स 75% उछले

सब्सक्रिप्शन डेट

बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक, एयरपोर्ट सर्विसेज एग्रीगेटर मंच ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा, जो 26 अगस्त को बंद होगा। एंकर इनवेस्टर्स एक दिन पहले यानी 23 अगस्त को इश्यू सब्सक्राइब कर सकेंगे।

प्राइस बैंड

कंपनी ने आईपीओ के लिए 308 रुपये से 326 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

एक बिडर लॉट्स में अप्लाई कर सकेगा और ड्रीमफोक्स आईपीओ की एक लॉट में कंपनी के 46 शेयर शामिल होंगे।

1,200 करोड़ रुपये तक हो सकता है आईपीओ का साइज

आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर्स की तरफ से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है। प्रवर्तक लिबर्टा पीटर कलात, दिनेश नागपाल और मुकेश यादव द्वारा 1.72 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी।

पीटीआई के मुताबिक, कंपनी IPO का साइज 1,000-1,200 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद कर रही है। ड्रीमफोक्स इस इश्यू में मुकेश यादव और दिनेश नागपाल 65-65 लाख और लिबर्ता पीटर कलाट 45 लाख तक शेयर बेचेंगे।

Multibagger Stock : 13 रुपये का ‘करोड़पति’ शेयर, ऐसे 1 लाख रुपये बना दिए 3 करोड़, जानिए कितने लगे साल

वित्त वर्ष 22 में 284 करोड़ रुपये रही इनकम

वित्त वर्ष 2017 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 98.7 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2020 में बढ़कर 367 करोड़ रुपये हो गया। इस प्रकार कंपनी ने सालाना 55 फीसदी की कंपाउंडेड ग्रोथ दर्ज की।

सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ की है उम्मीद

टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतर अनुभव देते हुए ड्रीमफोक्स सर्विसेज भारत की सबसे बड़ी एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म बनी हुई है। भारत में नए-नए शहरों में और एयरपोर्ट खोलने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है, इसलिए इस सेगमेंट के बड़ी तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट सर्विसेज का बाजार वित्त वर्ष 2030 तक करीब 5,385 करोड़ रुपये का हो सकती हैं। वहीं साल 2040 तक एयरपोर्ट लाउंज की संख्या बढ़कर 295 तक पहुंच सकती है।

ये सर्विसेज देती है कंपनी

ड्रीमफोक्स सर्विसेज कंज्यूमर्स को एयरपोर्ट रिलेटेड सर्विसेज जैसे लाउंज, फूड एंड ब्रेवरेजेस, स्पा, मीट एंड असिस्ट एयरपोर्ट ट्रांसफर, ट्रांजिट होटल्स और सोने के कमरों का एक्सेस के साथ बैगेज ट्रांसफर सर्विसेज मुहैया कराती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।