Multibagger Stock : 13 रुपये का ‘करोड़पति’ शेयर, ऐसे 1 लाख रुपये बना दिए 3 करोड़, जानिए कितने लगे साल

लंबी अवधि के लिहाज से देखें तो पिछले 23 साल में शेयर लगभग 13 रुपये से 4,000 रुपये तक का सफर कर चुका है यानी लगभग 30,000 फीसदी का रिटर्न दे चुका है

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 4:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लंबी अवधि के लिहाज से देखें तो पिछले 23 साल में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर लगभग 13 रुपये से 4,000 रुपये तक का सफर कर चुका है

Apollo Hospitals Enterprise Shares : अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर पिछले कुछ महीनों से कंसॉलिडेशन के दौर से गुजर रहा है। पिछले 5 दिन में शेयर लगभग 6 फीसदी टूट चुका है और सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे लगभग 3 फीसदी कमजोर होकर 4,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

हालांकि लंबी अवधि के लिहाज से देखें तो पिछले 23 साल में शेयर लगभग 13 रुपये से 4,000 रुपये तक का सफर कर चुका है यानी लगभग 30,000 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। शेयर 1 जनवरी, 1999 को 12.73 रुपये के स्तर पर था। इस प्रकार यदि किसी ने 23 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो रकम बढ़कर 3 करोड़ रुपये हो जाती।

लॉर्ज कैप कंपनी है अपोलो हॉस्पिटल


अपोलो हॉस्पिटल्स लगभग 59 हजार करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू के साथ एक लॉर्ज कैप कंपनी है, जो हेल्थकेयर इंडस्ट्री में ऑपरेट करती है। एशिया में हेल्थकेयर सर्विसेज की लीडिंग सप्लायर में से एक अपोलो की अस्पताल, फार्मेसीज, प्राइमरी केयर और डायग्नोस्टिक क्लीनिक्स सहित पूरे हेल्थकेयर इकोसिस्टम में मौजूदगी है। अपोलो के पास 10,000 बिस्तर वाले 73 अस्पताल, 4,500 से ज्यादा फार्मेसी, 300 से ज्यादा क्लीनिक, 1,100 से ज्यादा डायग्नोस्टिक सेंटर और 200 टेलीमेडिसिन यूनिट हैं।

इस फुटवियर स्टॉक ने 1 महीने में दिया 40% का रिटर्न, क्यों दिखाई दे रहा है स्टॉक में उछाल

5 साल में दिया 278 फीसदी रिटर्न

अपोलो हॉस्पिटल्स एक ऐसे शेयर का अच्छा उदाहरण है, जो थोड़े से निवेश के सहारे आपको करोड़पति बना सकता है। जनवरी, 1999 में यह शेयर लगभग 13 रुपये का था, जो सितंबर, 2017 तक 1,090.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद 5 साल में शेयर लगभग 278.24 फीसदी और लगभग 30.49 फीसदी सीएजीआर की दर से रिटर्न दे चुका है।

52 हफ्ते के हाई से 32 फीसदी नीचे है शेयर

हालांकि, बीते एक साल के दौरान शेयर 16 फीसदी टूट चुका है और इस साल यानी 2022 में अभी तक इसमें 19 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। बीएसई पर स्टॉक ने 26 नवंबर, 2021 को 5,930.70 रुपये का 52 हफ्ते का हाई छूआ था और 26 मई, 2022 को 3,365.90 रुपये का निचला स्तर छूआ था। इस प्रकार शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से लगभग 32 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।