Get App

Dreamfolks Services ipo: आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही कंपनी ने 18 निवेशकों से जुटाए ₹253 करोड़, जानिए डिटेल

Dreamfolks Services ने बताया कि उसने 18 एंकर निवेशकों को 326 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 77,59,066 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2022 पर 10:08 PM
Dreamfolks Services ipo: आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही कंपनी ने 18 निवेशकों से जुटाए ₹253 करोड़, जानिए डिटेल
Dreamfolks Services का IPO 24 अगस्त को खुलेगा और 26 अगस्त को बंद होगा

Dreamfolks Services IPO: ड्रीमफोक्स सर्विसेज ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने के एक दिन पहले मंगलवार 23 अगस्त को 18 एंकर निवेशकों (Anchor Investors) से 252.94 करोड़ रुपये जुटाए। ड्रीमफोक्स सर्विसेज का IPO बुधवार 24 अगस्त को खुलेगा।

कंपनी ने बताया कि उसने 18 एंकर निवेशकों को 326 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 77,59,066 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। बता दें कि ड्रीमफोक्स सर्विसेज ने अपने इश्यू के लिए 326 रुपये ऊपरी प्राइस बैंड तय किया है।

जिन एंकर निवेशकों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया, उनमें स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक, सेंट कैपिटल फंड, मैथ्यूज एशिया फंड्स, सोसिएट जनरली और सेगांटी इंडिया मारिशस आदि शामिल हैं। इसके अलावा आदित्य बिड़ला सन सन लाइफ, इनवेस्को इंडिया AMC, सुंदरम MF, अबक्कस ग्रोथ फंड, कुबेर इंडिया फंड, मालाबार इंडिया फंड, मिराए एसेट इंडिया, क्वांट म्यूचुअल फंड, एलारा इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड, PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस और BNP परिबास आर्बिट्रेज सहित कई अन्य निवेशक भी इस एंकर बुक में शामिल हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें