Get App

DreamFolks Services IPO ग्रे मार्केट में 20% प्रीमियम पर हो रहा ट्रेड, जानिए क्यों मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

एक्सपर्ट्स ने कहा कि एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर सेगमेंट में 95 फीसदी मार्केट शेयर के साथ ही कंपनी को सेकेंडरी मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट के चलते ग्रे मार्केट में प्रीमियम हासिल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2022 पर 9:40 AM
DreamFolks Services IPO ग्रे मार्केट में 20% प्रीमियम पर हो रहा ट्रेड, जानिए क्यों मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
DreamFolks Services का IPO बुधवार, 24 अगस्त को खुल गया। इसका प्राइस बैंड 308-326 रुपये प्रति शेयर है

DreamFolks Services IPO : सेकेंडरी मार्केट के सेंटीमेंट में सुधार और Syrms SGS Technology IPO को मिले अच्छे सब्सक्रिप्शन के बाद ड्रीमफोक्स सर्विसेज के IPO को ग्रे मार्केट (grey market) पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। एनॉलिस्ट्स ने मनोकंट्रोल को बताया कि एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के इक्विटी शेयर ग्रे मार्केट में इश्यू प्राइस बैंड के अपर एंड से लगभग 20 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड हो रहा है।

ग्रे मार्केट है एक गैर आधिकारिक प्लेटफॉर्म

आईपीओ शेयरों के लिए ग्रे मार्केट एक गैर आधिकारिक प्लेटफॉर्म है। आम तौर पर कंपनी के प्राइस बैंड के ऐलान के साथ IPO shares में गैर आधिकारिक ट्रेडिंग शुरू होती है और शेयर बाजार में शेयरों की लिस्टिंग तक जारी रहती है।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर सेगमेंट में 95 फीसदी मार्केट शेयर के साथ ही कंपनी को सेकेंडरी मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट के चलते ग्रे मार्केट में प्रीमियम हासिल हो रहा है। हालांकि अर्निंग्स पर महामारी के असर के चलते वैल्यूएशन ज्यादा नजर आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें