DreamFolks Services IPO Listing: देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड के शेयर कल यानी मंगलवार 6 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और आखिरी दिन तक यह 56.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ड्रीमफॉक्स सर्विसेज, एयरपोर्ट पर यात्रियों को सेवाएं मुहैया कराती है। यह एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल पर काम करती है। इसके तहत ड्रीमफॉक्स भारत में कार्यरत वैश्विक कार्ड नेटवर्क और क्रेडिट व डेबिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को एयरपोर्ट लाउंज ऑपरेटर्स व एयरपोर्ट से जुड़ी सर्विसेज देने वालों के साथ एक तकनीकी प्लेटफॉर्म पर जोड़ती है। इससे हवाई यात्रियों को लाउंज, फूड व बेवरेड, स्पा, ट्रांजिस्ट होटल्स और बैगेज ट्रांसफर जैसी सर्विसेज आसानी से मिलती है।
