Get App

Ecos Mobility IPO Subscription: दूसरे दिन तक 9.56 गुना सब्सक्राइब, NII और रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव

Ecos India Mobility and Hospitality IPO Subscription status day 2: GMP की बात करें तो आज 28 अगस्त को यह इश्यू ग्रे मार्केट में 160 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 494 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 48 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 6:36 PM
Ecos Mobility IPO Subscription: दूसरे दिन तक 9.56 गुना सब्सक्राइब, NII और रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव
Ecos Mobility IPO: ड्राइवर के साथ कार सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी इकोज इंडिया मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Ecos Mobility IPO: ड्राइवर के साथ कार सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी इकोज इंडिया मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 9.56 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 12.03 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.26 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 180.36 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। निवेशकों के पास इसमें 30 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ का साइज 601 करोड़ रुपये है और इसके लिए 318 से 334 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Ecos Mobility IPO: कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.10 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 23.47 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स (RII) - 8.99 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें