Get App

Electronics Mart के IPO की लिस्टिंग कल, जानिए निवेशकों को पहले दिन कितना हो सकता है फायदा?

Electronics Mart के उचित वैल्यूशन, मजबूत वित्तीय सेहत और ग्रोथ की अच्छी संभावना को देखते हुए एक्सपर्ट्स को इसके 35% से 45% के प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 16, 2022 पर 9:37 PM
Electronics Mart के IPO की लिस्टिंग कल, जानिए निवेशकों को पहले दिन कितना हो सकता है फायदा?
Electronics Mart का आईपीओ करीब 72 गुना सब्सक्राइब हुआ था

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (Electronics Mart India), देश की सबसे तेजी से बढ़ते कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स में से एक है। कंपनी का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी सोमवार 17 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने वाला है। बाजार के जानकारों की मानें कंपनी की मजबूत लिस्टिंग देखने को मिल सकती है और निवेशकों दोहरे अंकों में इससे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

Electronics Mart के आईपीओ को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और यह करीब 72 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने IPO के तहत अपने शेयरों को 59 रुपये के भाव पर जारी किया था। उन्होंने कहा कि कंपनी का उचित वैल्यूशन, तगड़े कॉम्पिटीशन के मजबूत वित्तीय सेहत और इंडस्ट्री के मजबूत ग्रोथ की संभावना को देखते हुए इस इश्यू के प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद है और यह इसके शेयर इश्यू प्राइस से करीब 35 से 45 फीसदी ऊपर हो सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट ने अपने IPO के जरिए कुल 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपने विस्तार, नए स्टोर और गोदाम खोलने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और कर्ज चुकाने में करेगी।

कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड 56-59 रुपये प्रति शेयर रखा था और इसे 71.93 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने कोटे का 169.54 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने 63.59 गुना और रिटेल निवेशकों ने अपने आरक्षित शेयरों का करीब 19.71 गुना बोली लगाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें