Electronics Mart ने IPO के लिए 56-59 रुपये तय किया प्राइस बैंड, जानिए लिस्टिंग डेट सहित दूसरी डिटेल्स

Electronics Mart का पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 4 अक्टूबर को खुलेगा और 7 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर इनवेस्टर्स 3 अक्टूबर को बिड जमा कर सकेंगे। अलॉटमेंट 12 अक्टूबर को और 14 अक्टूबर को शेयर क्रेडिट हो जाएंगे

अपडेटेड Sep 28, 2022 पर 10:20 AM
इस इश्यू के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट आईपीओ निवेशकों को 500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी

Electronics Mart IPO : कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिटेल चेन इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया ने अपने IPO के लिए 56-59 रुपये का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि उसकी पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 4 अक्टूबर को खुलेगा और 7 अक्टूबर को बंद होगा।

इसमें एंकर इनवेस्टर्स 3 अक्टूबर को बिड जमा कर सकेंगे। अलॉटमेंट 12 अक्टूबर को और 14 अक्टूबर को शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। शेयर 17 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट हो जाएंगे।

500 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी कंपनी


इस इश्यू के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट आईपीओ निवेशकों को 500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए 111.44 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, 220 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने और 55 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा। अगस्त 2022 तक कंपनी की वर्किंग कैपिटल फैसिलिटीज 919.58 करोड़ रुपये की थी जबकि नेट कर्ज जून 2022 तक 446.54 करोड़ रुपये था।

Oracle ने भारत में ‘रेल मंत्रालय’ से जुड़ी किस कंपनी को घूस देकर की बड़ी डील? ऐसे हुआ पूरा खेल

इश्यू के लिए लीड मैनेजर्स आनंद राठी एडवाइजर्स, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल हैं।

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया की शुरुआत पवन कुमार बजाज और करन बजाज ने की थी। इसके 36 शहरों/नगरों में 112 स्टोर हैं जिसमें से अधिकतर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और एनसीआर में हैं। कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में ऑपरेशंस से 4,349.32 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था जबकि एक वित्त वर्ष पहले यह आंकड़ा 3,201.88 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान नेट प्रॉफिट 104.89 करोड़ रुपये से घटकर 40.65 करोड़ रुपये रह गया।

Indraprastha Gas के शेयर एक दिन में 7% चढ़े, 275% डिविडेंड भुगतान की तैयारी, क्या आपको करना चाहिए निवेश?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।