एलिवेट कैंपसेस का ₹2,100 करोड़ का IPO 1.89 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.66 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.89 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.07 गुना भरा। अब 28 सितंबर को अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। इसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 30 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं। एलिवेट कैंपसेस लिमिटेड एक एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। यह हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स (HEIs) के कैंपस में छात्रों के लिए हॉस्टल और रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराती है।
कंपनी इन आवासीय सुविधाओं की मालिक होने के साथ-साथ उनका संचालन और प्रबंधन भी करती है। इसके अलावा K-12 स्कूलों की संपत्तियों का भी मालिकाना हक रखती है। कंपनी अपने स्टूडेंट अकोमोडेशन बिजनेस को 'Good Host Spaces' और 'ScholarZ' ब्रांड्स के तहत चलाती है।
जिन लोगों ने Elevate Campuses IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...
Kfin Technologies की वेबसाइट से
IPO में 5.80 करोड़ नए शेयर जारी हुए। प्राइस बैंड ₹343-₹362 प्रति शेयर था। कंपनी ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹945 करोड़ जुटाए। ग्रे मार्केट में एलिवेट कैंपसेस का शेयर 2.62 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।
IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल
एलिवेट कैंपसेस अपने IPO से होने वाली कमाई का इस्तेमाल K-12 एंटिटीज और कैंपसेस की खरीद के पेमेंट के लिए, अपना व सब्सिडियरीज का कर्ज और पेनल्टी चुकाने के लिए, पहले से न पता अधिग्रहणों व अन्य पहलों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ की फंडिंग के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 53 प्रतिशत बढ़कर ₹603.39 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा 249 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹173.76 करोड़ दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर ₹4,120.53 करोड़ की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 में एलिवेट कैंपसेस का रेवेन्यू ₹394.13 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹49.74 करोड़ रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।